Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया उत्तर भारत का पहला प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर स्टेशन बना:यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, आज से हुआ शुभारम्भ

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे का बलिया रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है। यहां प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर का शुभारम्भ किया गया है। यह पहल रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्टोर 03 मार्च, मंगलवार से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यह स्टोर रेलवे बोर्ड द्वारा 11 अगस्त, 2025 को जारी नीति के अंतर्गत स्थापित किया गया है। बलिया स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराने प्रतीक्षालय के कम उपयोग वाले हिस्से को इस स्टोर के लिए चुना गया, जिससे एक अनुपयोगी स्थान का प्रभावी पुनः उपयोग सुनिश्चित हुआ। यह स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने और उसे सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक कदम है। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के तहत बलिया रेलवे स्टेशन पर यह प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों का आउटलेट शुरू किया गया है। रेलवे बोर्ड की नई नीति के अनुसार, स्टेशनों पर प्रीमियम रिटेल स्पेस के आवंटन के लिए 09 जनवरी, 2026 को एक ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इसमें इमेज फैशन फॉरएवर ने 4.40 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर पर सफल बोली लगाई। लाइसेंसी द्वारा 54 दिनों के भीतर स्टोर का पूरा निर्माण अपने व्यय पर किया गया, जिससे रेलवे पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ा। यह सार्वजनिक-निजी सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस आउटलेट के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड उत्पादों की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका यात्रा अनुभव आधुनिक बनेगा। यह पहल अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, यात्री-केंद्रित और शहर के सक्रिय वाणिज्यिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भी इसी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। यह प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को एक आधुनिक और जीवंत नगरीय केंद्र में बदलने की दिशा में एक और कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास:रामपुर में घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    लखनऊ में बस की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार युवक को मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment