Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर:पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के अजीतपुर क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीतपुर निवासी महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके पति ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (ईएमओ) ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र को सूचित किया। अब सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अस्पताल में भर्ती महिला ने तेजाब पीने की वजह के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। वहीं, महिला के पति भी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ का कहना है कि महिला को टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पीने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमार ससुर के खाते से दामाद ने उड़ाए 32 लाख:अनूपशहर में पत्नी पर रिवॉल्वर ताना, चेकबुक हड़प कर पर्सनल लोन कराया
    Next Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट ने कटोरा लेकर प्रदर्शन किया:भर्ती की मांग को लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे , अभ्यर्थी बोले- बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment