Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना डिग्री एलोपैथिक इलाज, दो पर FIR:बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के शुक्लागंज बाजार में एक कथित फर्जी क्लीनिक पर छापा मारा गया, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर लगभग 2:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी की टीम ने शुक्लागंज बाजार स्थित “फार्मेसी हेल्थ केयर सेंटर” का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रीति यादव और सत्यम यादव मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से इलाज करते हुए पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन दोनों व्यक्तियों के पास एलोपैथिक चिकित्सा से संबंधित कोई वैध डिग्री या प्रमाण पत्र नहीं था। इसके अतिरिक्त, क्लीनिक का पंजीकरण भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में नहीं मिला। टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिना योग्यता और पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर उनकी सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, 23 फरवरी को दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने पुष्टि की कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी जन्मतिथि से अनुकम्पा नौकरी का प्रयास:मऊ में महिला को दो साल की कैद, पति ने दर्ज कराया था केस
    Next Article
    151 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा आज:चेकिंग के बाद अंदर भेजा गया, पहली शिफ्ट में हाई स्कूल के 50375 स्टूडेंट देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment