Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर PDA सख्त:चकिया हिनौता और बजहाँ में 11 लोगों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने विकास क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने चकिया हिनौता और बजहाँ गांवों में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कर रहे 11 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि विकास क्षेत्र के अंतर्गत बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे निर्माण को अवैध की श्रेणी में रखा जाएगा और इसे संज्ञेय अपराध माना जाएगा। PDA के संज्ञान में आया है कि ग्राम चकिया हिनौता एवं ग्राम बजहाँ क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन व्यक्तियों में बलराम यादव, रजनीश सिंह, तेज प्रताप सिंह, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उदय कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार पाण्डेय, राम जियावन, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, राम सूरत (पुत्र स्व. रघुवीर), श्रवण कुमार और श्याम बाबू शामिल हैं। प्राधिकरण ने संबंधित निर्माणकर्ताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे अपने निर्माण का मानचित्र नियमानुसार तत्काल विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराएं। यदि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, तो उ०प्र० नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। PDA ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित निर्माण को सील करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इसके साथ ही, अवैध निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की जा सकती है। जोनल अधिकारी ने बताया कि शहर के सुनियोजित विकास और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विधिवत मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ रोजगार मेला: 1316 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू:IIMT विश्वविद्यालय में 31 से अधिक कंपनियों ने किया चयन
    Next Article
    सीएम डैशबोर्ड पर मंडल की रैंक सुधारें:आयुक्त-डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment