Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ रोजगार मेला: 1316 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू:IIMT विश्वविद्यालय में 31 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 25 फरवरी को एक वृहद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग की दिशा-दृष्टि के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ और आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गंगानगर, मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। त्रिदिवसीय रोजगार मेले के दूसरे दिन, 25 फरवरी को 31 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों से इसमें भाग लिया। इन कंपनियों ने कुल 1316 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया, जिनमें से 844 उम्मीदवारों को चयन के पहले चरण में शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ के सहायक निदेशक श्री शशिभूषण उपाध्याय ने करियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल और सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साक्षात्कार प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक जारी रही। यह रोजगार महाकुंभ 26 फरवरी को भी जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के डीन नीरज शर्मा और सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सिंह सहित सतेन्द्र कुमार, राजू यादव, राजीव सपरा, ईश्वर सिंह, ऋषिपाल सिंह, ओमदत्त, अनीता और अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमवर्क नहीं करने पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा:स्कूल जाने से बच्चे ने किया इनकार, टीचर पर FIR
    Next Article
    बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर PDA सख्त:चकिया हिनौता और बजहाँ में 11 लोगों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment