Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम डैशबोर्ड पर मंडल की रैंक सुधारें:आयुक्त-डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आयुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। आयुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देकर प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए। लाभार्थीपरक योजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा और निगरानी करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु की गई कार्यवाही का डाटा पोर्टल पर समय से और सही प्रकार फीड किया जाए। प्रत्येक लाभार्थीपरक योजना की लक्ष्य प्राप्ति और अपेक्षित कार्यवाही के लिए मुख्य विकास अधिकारी अपने स्तर पर कार्रवाई करें। आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनावार सीएम डैशबोर्ड पर रैंक सुधारने के लिए नियमित निगरानी और कार्रवाई करने को कहा, ताकि मंडल की समग्र रैंक में सुधार हो सके। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए सभी मुख्य विकास अधिकारियों को ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पोषण अभियान के तहत पोषण वितरण में कोई लापरवाही न हो, इसके लिए स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य प्राप्ति हेतु मुख्य विकास अधिकारियों को बैंकों के साथ बैठक कर कार्रवाई करने को कहा गया। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप विवाह संपन्न कराए जाएं। इसके अतिरिक्त, समस्त छात्रवृत्ति योजना, सड़क निर्माण, एमएसएमई के अंतर्गत टूल किट वितरण, पर्यटन विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) और पीएम कुसुम योजना सहित अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद, आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर PDA सख्त:चकिया हिनौता और बजहाँ में 11 लोगों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    रामपुर में बोर्ड परीक्षाओं से हजारों छात्र अनुपस्थित:यूपी बोर्ड विज्ञान में 1769, सीबीएसई साइंस में 31 छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment