Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना पुलिस अभिरक्षा के चपरासी बाइक से पहुंचा रहे कॉपियां:वाराणसी में UP बोर्ड एग्जाम को लेकर जिम्मेदार लापरवाह, बड़ी लापरवाही आई सामने

    2 hours ago

    1

    0

    पूरे प्रदेश में इन दिनों UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन हो और किसी तरह की लापरवाही न हो, इस पर शासन स्तर पर निगरानी चल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शहर में स्थित राजकीय पीएम श्री क्वींस कॉलेज में संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए 2 अलग अलग कोठार बनाए गए हैं। जहां पर जनपद के कुल 118 परीक्षा केंद्रों से परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं लाकर रखी जा रही हैं। इसकी पूरी हकीकत देखने के लिए दैनिक भास्कर की टीम संकलन केंद्र पर पहुंची। यहां पर परीक्षा केंद्रों से जो कापियां लाई जा रही हैं उसमें बड़ी लापरवाही मिली। यहां पर ज्यादातर परीक्षा केंद्रों के चपरासी बाइक पर कापियों का बंडल लेकर पहुंच रहे हैं। ना तो वाहन की व्यवस्था न तो पुलिस अभिरक्षा। ऐसे में असुरक्षित तरीके से कापियां यहां लाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि यदि गाइड लाइन के मुताबिक, कापियां नहीं भेजी जा रही हैं तो इस पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल के लिए 100 रुपये मिलता है राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सिर पर कापियों का गठ्ठर रखे एक कॉलेज के चपरासी मिले। नाम ना छापने की शर्त पर “उन्होंने बताया, कि एग्जाम खत्म होने के बाद हम प्रतिदिन बस से यहां कापी लेकर आते हैं। भोजूबीर से आटो से यहां पहुंच जाते हैं। क्या नियम कानून है यह हमें नहीं पता जो आदेश कॉलेज से मिला बस वही कर रहे हैं हम”। यहां पर जुगल बिहारी इंटर कॉलेज का एक स्टाॅफ आटो पर कापियों का बंडल लेकर पहुंचा था। बरियासनपुर इंटर कॉलेज का आउटसोर्स चपरासी पवन कुमार अपनी बाइक से यहां पर काॅपी लेकर पहुंचा था। उसने कहा, यहां सिर्फ हम नहीं बल्कि सब लोग ऐसे ही बाइक से कापी लेकर आते हैं। स्कूल के आदेश पर हम यहां आते हैं। GGIC चोलापुर भी इस लापरवाही में शामिल है। यहां के चपरासी कन्हैया लाल बाइक से कॉपियां लेकर पहुंचे। कहते हैं, हर साल हम यहां इसी तरह से कॉपी जमा करने के लिए आते हैं। इसके बाद बदले हमें केंद्र व्यवस्थापक की तरह से पेट्रोल के लिए 100 से 150 रुपये दिए जाते हैं। बलवंती देवी इंटर कॉलेज, कछवा रोड के एक स्टाफ ने बताया कि 40 किमी. दूरे से आते हैं। सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, हम अकेले कापी लेकर आते हैं। इसी तरह से इंडियन कॉलेज के कलर्क दीपक कुमार भी 20 किमी. दूर से अकेले ही बाइक से कापी लेकर पहुंचे। यहां पुलिस अभिरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दरअसल, परीक्षा शुरू होने के पहले 7 जनवरी को ही शासन के सचिव मोहित गुप्ता की ओर से वाराणसी समेत प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि को स्पष्ट निर्देश जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, परीक्षा केंद्रों व संकलन केंद्रों पर पुलिस अभिरक्षा की व्यवस्था तय होनी चाहिए। ऐसा न होने पर जिला प्रशासन व DIOS की भी लापरवाही मानी जाएगी। इसी तरह की लापरवाही 2 दिन पहले ही प्रयागराज में मिली थी। यहां भी कुछ केंद्रों से कापियां बाइक से बिना पुलिस अभिरक्षा के लाई जा रही थी। इसके बाद DIOS पीएन सिंह ने इस पर केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। 8033 केंद्रों पर चल रही परीक्षा दरअसल, इस बार UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी शुरू हुई हैं। यह 12 मार्च तक आयोजित होंगी। इसके लिए कुल 75 जनपदों में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी हैं। जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2740151 और इंटरमीडिएट में 2698 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2025 में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस लिहाज से परीक्षार्थियों की संख्या लगभग दो लाख घटी है जिससे प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 209 तक कम हुई है। जिम्मेदार बोले, ठीक की जा रही हैं व्यवस्थाएं इस संबंध में अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, (क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी) विनोद कुमार राय ने दैनिक भास्कर से कहा, यदि बाइक से बिना पुलिस अभिरक्षा के कापियां लाई जा रही हैं तो यह लापरवाही है। इसके लिए पहले से ही DIOS को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जानकारी लेता हूं। वहीं, इस संबंध में वाराणसी के DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं, केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर भेजने के लिए किसी स्टाफ को अधिकृत किया होता है। कुछ केंद्रों से लोग बाइक से ही पहुंचा रहे हैं, इस मामले को मैं स्वत: दिखवाता हूं। गाइड लाइन के मुताबिक ही कार्य हो इसका प्रयास किया जा रहा है। मैं खुद निरीक्षण करने जाऊंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बनेगा 10 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रक:सांसद का बीजेपी कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- जनता से किया वादा निभाया
    Next Article
    गोंडा में 5,248 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा:विज्ञान, रसायन, समाजशास्त्र और संगीत की परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment