Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 5,248 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा:विज्ञान, रसायन, समाजशास्त्र और संगीत की परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान, संगीत गायन/वादन और इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा दो पलियों में आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में कुल 5248 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है जिन्होंने दोनों पलियों में परीक्षा नहीं दी है। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में 50417 परीक्षार्थियों में से 47239 उपस्थित हुए, जबकि 3138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह, संगीत गायन व वादन की परीक्षा में 64 में से 56 छात्रों ने हिस्सा लिया और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में 30339 में से 28655 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 1684 अनुपस्थित रहे। समाजशास्त्र की परीक्षा में 7342 परीक्षार्थियों में से 6924 ने परीक्षा दी और 418 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में सभी परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान कोई भी 'मुन्ना भाई' या नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। हाईस्कूल के छात्र प्रतीक ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था और उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। छात्रा उमा यादव ने कहा कि जितना अच्छा पढ़ा था, उतना ही अच्छा पेपर आया, हालांकि कुछ सवाल थोड़े मुश्किल थे। रसायन विज्ञान का पेपर देने वाले छात्र कुलदीप ने इसे थोड़ा कठिन बताया, लेकिन कहा कि उन्होंने मेहनत की है और सफल होने की उम्मीद है। समाजशास्त्र के छात्र अमरदीप ने अपनी परीक्षा को बहुत अच्छा बताया और कहा कि उन्होंने समाज से संबंधित सभी प्रश्नों का उत्तर अच्छे से दिया है। वही गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि आज सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की विज्ञान संगीत वादन और इंटरमीडिएट की केमिस्ट्री और समाजशास्त्र की परीक्षा संपन्न हो गई है। किसी भी प्रकार की दिक्कत परीक्षा के दौरान नहीं होने पाई है। वही गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि आज सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की विज्ञान संगीत वादन और इंटरमीडिएट की केमिस्ट्री और समाजशास्त्र की परीक्षा संपन्न हो गई है। किसी भी प्रकार की दिक्कत परीक्षा के दौरान नहीं होने पाई है। सकुशल सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है जिला स्तरीय बनाई गई सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना पुलिस अभिरक्षा के चपरासी बाइक से पहुंचा रहे कॉपियां:वाराणसी में UP बोर्ड एग्जाम को लेकर जिम्मेदार लापरवाह, बड़ी लापरवाही आई सामने
    Next Article
    पीलीभीत में अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात-नकदी बरामद, महिलाओं को निशाना बनाकर करते थे लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment