Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना दस्तावेज के आधार संशोधन करने वाले 2 गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की सूचना पर यूपी STF ने लखनऊ में पकड़ा; महाराष्ट्र के थाने में दर्ज है मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो वांछित आरोपियों गिरफ्तार किए गए हैं। इको STF की अयोध्या फील्ड यूनिट और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दुबग्गा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाने में मुकदमा दर्ज है। मुंबई पुलिस की सूचना पर STF की टीम कई दिनों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुंबई के पायधुनी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों के यूपी में छिपे होने की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने यूपी STF से सहयोग मांगा। STF के डीएसपी प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में अयोध्या फील्ड यूनिट ने अभिसूचना जुटानी शुरू की। SI सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल नीरज सिंह और चंद्र प्रकाश की टीम ने मुंबई पुलिस के एपीआई किरन मांढरे, पुलिस हवलदार खान और सिपाही लोके के साथ लखनऊ में तलाश शुरू की। सूचना मिली कि दोनों आरोपी दुबग्गा क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जनसेवा केंद्र खोलकर शुरू किया फर्जीवाड़ा पूछताछ में आरोपी इम्तियाज सिद्दीकी ने बताया कि वह 5-7 साल उम्र में ही मुंबई चला गया था। वहीं पर पढ़ाई की। शुरुआत में वह लोगों के पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम करता था। इससे अच्छी कमाई होने पर उसने अपना जनसेवा केंद्र खोल लिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामजीत नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि रामजीत ने उसे अनधिकृत आधार सुधार सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया। इस सॉफ्टवेयर की मदद से वह बिना किसी दस्तावेज के लोगों के आधार कार्ड में उनकी इच्छा के मुताबिक बदलाव कर देता था। इसके बाद लोग उसी आधार के जरिए पैन कार्ड में भी बदलाव करा लेते थे। एक आधार-पैन बदलने के मिलते थे 5 से 10 हजार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक आधार कार्ड और पैन कार्ड में बदलाव करने के बदले उसे 5 से 10 हजार रुपये मिलते थे। काम बढ़ने पर उसने मो. तलहा खान पुत्र शमीम खान को भी इस काम में लगा लिया था। आरोप है कि आरोपी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी तैयार करता था। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए जाते थे। STF के मुताबिक इम्तियाज के खिलाफ पहले से भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। मुंबई में कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए यूपी आ गया और यहां लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था। मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिपराइच में शैक्षिक महासंघ कार्यकारिणी:डॉ. चंद्रभान बने नए ब्लॉक अध्यक्ष; शिक्षक हित, शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा
    Next Article
    तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत:कन्नौज में 40 मिनट तक हुई बारिश से 3 डिग्री गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment