Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिपराइच में शैक्षिक महासंघ कार्यकारिणी:डॉ. चंद्रभान बने नए ब्लॉक अध्यक्ष; शिक्षक हित, शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा

    46 minutes ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच ब्लॉक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्राथमिक संवर्ग की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिला सहसंयोजक महेंद्र कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. चंद्रभान यादव को अध्यक्ष, मनोज राय को महामंत्री, अभय श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष, राजू चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अखिलेश कुमार द्विवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. वंदना राय को महिला प्रमुख, खुशबू गुप्ता को मंत्री और प्रियंका गुप्ता को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। विश्वनाथ यादव को संगठन मंत्री और वीरेंद्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, शिक्षक हित और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अन्य विकासखंडों के पदाधिकारियों ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के गांव में परखेंगे इमारतों की मजबूती:निर्माण के बाद देनी होगी स्ट्रेचरल सेफ्टी रिपोर्ट, यूनिफाइड पॉलिसी में जोड़ा गया क्लॉज
    Next Article
    बिना दस्तावेज के आधार संशोधन करने वाले 2 गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की सूचना पर यूपी STF ने लखनऊ में पकड़ा; महाराष्ट्र के थाने में दर्ज है मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment