Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस पहुंचे सिंगर सचेत-परंपरा:काशी विश्वनाथ के दर्शन किए; मलाईयो का भी लिया स्वाद

    4 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचेत-परंपरा सोमवार को बनारस पहुंची। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दोनों ने काशी की गलियों और यहां की संस्कृति का आनंद लिया। श्री बनारस लस्सी वाले के यहां पहुंचे और वहां से सर्दियों में बनारस में मिलने वाले मलयियों का स्वाद लिया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाराणसी की वीडियो पोस्ट करके लिखा कि भगवान राम और भगवान शिव में कोई भेद नहीं है भगवान राम और शिव धरती के संतुलन को दिखाते हैं दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर बनारस की वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा प्रभु श्रीराम और शिव महादेव में कोई भेद नहीं है। भगवान शिव स्वयं माता पार्वती से कहते हैं कि तीन बार 'राम' नाम का जाप करना, भगवान विष्णु के हजार नामों (विष्णु सहस्रनाम) के बराबर आध्यात्मिक महत्व रखता है। परंपरा के मुताबिक, श्रीराम धर्म (सही आचरण और कर्तव्य) के आदर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि भगवान शिव मोक्ष (मोह से मुक्ति, स्थिरता और परम चेतना) का प्रतीक हैं। ये दोनों मिलकर सृष्टि के संपूर्ण संतुलन को दर्शाते हैं। 'बेखयाली' गाने से मिली देशभर में पहचान सचेत टंडन और परंपरा टंडन बॉलीवुड की चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर जोड़ी हैं। दोनों साल 2015 में सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस इंडिया' में मिले थे। शो के बाद दोनों ने साथ काम करना शुरू किया। साल 2016 में उन्होंने सचेत-परंपरा के नाम से अपनी म्यूजिक जोड़ी बनाई। साल 2017 में अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से दोनों ने बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर शुरुआत की। इसके बाद 'भूमि', 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'पल पल दिल के पास' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में संगीत दिया। हालांकि, साल 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'बेखयाली' उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना। इस गाने को सचेत ने अपनी आवाज दी थी और इसका संगीत दोनों ने मिलकर तैयार किया था। इसके बाद 'मेरे सोनेया' ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की। दोनों ने 'तान्हाजी', 'मलंग', 'जर्सी' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया है। इनके लोकप्रिय गानों में 'छोड़ देंगे', 'मइय्या मैनू', 'राम सिया राम' और 'मालंग सजना' शामिल हैं। रियलिटी शो में हुई मुलाकात, साथ काम करते-करते हुआ प्यार सचेत और परंपरा की प्रेम कहानी की शुरुआत भी संगीत के साथ हुई। दोनों की मुलाकात साल 2015 में 'द वॉयस इंडिया' के सेट पर हुई थी। शो के बाद दोनों ने साथ में संगीत तैयार करना शुरू किया। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 27 नवंबर 2020 को शादी कर ली। अब दोनों पति-पत्नी होने के साथ-साथ प्रोफेशनल म्यूजिक पार्टनर भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के नए कमिश्वर कृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण:बोले-क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाली सरकार की सभी योजनाओं को पूरा कराएंगे
    Next Article
    MDA के फर्जी जेई समेत वसूली गैंग पर FIR:बोलेरो से चलते थे, अवर अभियंता बनकर चेक करते थे इमारतों के नक्शे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment