Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाप की हत्या का आरोपी बोला- सॉरी गलती हो गई:लखनऊ पुलिस का खुलासा- खून से सनी चादर जलाई, हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंका

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की सुबह भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम पर उन्हें छोटे भाई दरोगा अरविंद सिंह के बेटे कृत्य सिंह ने मुखाग्नि दी। पीएम हाउस से पन्नी में बंधी डेडबॉडी आई, उसका उसी तरह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता सुरेंद्र पाल सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हैं जिस वजह से श्मशान घाट नहीं गए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे। मानवेंद्र की हत्या उनके ही 21 साल के बेटे अक्षत ने 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की थी। आशियाना थाने में पुलिस ने आज अक्षत को मीडिया के सामने किया। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल, तारपीन तेल, आरी जैसी चीजें भी दिखाईं। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो वह मीडिया से घिर गया। बार-बार पूछे जाने पर उसने धीरे से कहा- सॉरी मुझसे गलती हो गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद में अक्षत ने पिता की हत्या की थी। हत्या में प्रयोग हथियार-औजार और सामान को 4 अलग-अलग जगह फेंकी थी। उसके बाद उनके लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग सभी सामान बरामद कर लिया है। 5 तस्वीरें देखिए… पुलिस का खुलासा 5 प्वाइंटर में समझिए… 1- नीट परीक्षा के विवाद में हत्या- नीट परीक्षा को लेकर हुए विवाद के बाद अक्षत ने अपने पिता मानवेंद्र की उनकी ही लाइसेंसी .315 बोर राइफल से गोली मारकर हत्या की। 2- हाथ-पैर काटकर 21 किलोमीटर दूर फेंका - हत्या के बाद अक्षत ने शव के हाथ-पैर काट दिए। पॉलिथीन में भरकर उसे करीब 21 किलोमीटर दूर नादरगंज के पास नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शेष शरीर को नीले ड्रम में भरकर घर में ही छिपा दिया। 3- चाकू और आरी से शव काटा- अक्षत ने पिता के शव को काटने के लिए 2 चाकू और 2 आरी का प्रयोग किया। उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे ट्रैक के समीप कूड़े में फेंक दिया। 4- खून सनी चादर को जंगल में जलाया- खून से सनी चादर को अनौरा जंगल में ले गया। वहां उसे जला दिया। 5- झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई- अक्षत खुद आशियाना थाने गया। परिजनों और पुलिस को गुमराह करते हुए खुद ही पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ----------------- पुलिस की कार्रवाई और लैब मालिक के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरसाना में सखियां हुरियारों पर लट्‌ठ बरसा रहीं:लट्‌ठ खाने के बाद सखियों के पैर छू रहे; हर तरफ गुलाल उड़ रहा
    Next Article
    लखनऊ में LU न्यू कैंपस में फीस-फाइन को लेकर हंगामा:जमकर नारेबाजी, गेट में हाथ दबने से चोटिल हुए प्रॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment