Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LU न्यू कैंपस में फीस-फाइन को लेकर हंगामा:जमकर नारेबाजी, गेट में हाथ दबने से चोटिल हुए प्रॉक्टर

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर का हाथ गेट में दब गया। जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। फीस पर फाइन को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच अचानक से हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि, राहत की बात ये रही कि प्रॉक्टर की गंभीर चोट नहीं लगी और प्राथमिक उपचार देते ही उन्हें राहत मिल गई। वहीं, दूसरी तरफ मांगों को लेकर छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को कुलपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। मुख्य गेट बंद करने के दौरान फंसा हाथ दरअसल, प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों द्वारा मुख्य द्वार जबरन बंद करने का प्रयास किया गया। इस दौरान रोकने के प्रयास में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद अहमद का हाथ गेट में दब गया, जिससे वे चोटिल हो गए। हालांकि, तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें राहत मिल गई। लेट फीस के नाम पर जबरन थोपा जा रहा फाइन प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि फीस देर से जमा करने पर लेट फीस लेना और समय पर न जमा कर पाने पर प्रवेश निरस्त किए जाने के तुगलकी फरमान को लेकर आज ये प्रदर्शन किया जा रहा हैं। अभी तक छात्रों की स्कॉलरशिप नहीं आई है। अभी तक इवेन सेमेस्टर का फीस सभी छात्र स्कॉलरशिप आने के बाद देते थे। पर अब नई व्यवस्था के तहत जबरदस्ती थोपा जा रहा हैं। कुलसचिव के आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़े छात्रों की मांग थी कि कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा की तरफ से 12 फरवरी को जारी किए गए नोटिस वापस लेने के बाद ही प्रदर्शन खत्म होगा। इस दौरान कुलपति को सौंपे ज्ञापन में भी इसका उल्लेख किया गया। इसके अलावा कुल 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भी छात्र अड़े रहे। इनमें शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि हटाए जाने के अलावा प्रवेश निरस्त करने का प्रावधान भी शामिल हैं। जल्द स्कॉलरशिप दिलाने की मांग के अलावा कुलपति से वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को समय देने की मांग भी की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाप की हत्या का आरोपी बोला- सॉरी गलती हो गई:लखनऊ पुलिस का खुलासा- खून से सनी चादर जलाई, हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंका
    Next Article
    रायबरेली में बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत:सड़क पर गिरने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment