Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में कार ने 6 साल के बच्चे को कुचला:मां के साथ होली के कपड़े लेकर लौट रहा था, सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

    21 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के महमूदाबाद में रविवार शाम एक सड़क हादसे में छह वर्षीय दिव्यांशु यादव की मौत हो गई। दिव्यांशु अपनी मां के साथ होली के कपड़े खरीदकर घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। मृतक की पहचान नूरगंज हमीदनगर निवासी वीरपाल यादव के पुत्र दिव्यांशु यादव (6) के रूप में हुई है। दिव्यांशु अपने दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा एक का छात्र था। उसके पिता लखनऊ में मजदूरी करते हैं और खेती का कार्य भी संभालते हैं। रविवार को दिव्यांशु अपनी मां के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर महमूदाबाद बाजार आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिव्यांशु सड़क पार कर रहा था, तभी सफदरगंज की ओर से दरियाबाद जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल सिरौली गौसपुर संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी और सिपाही राकेश कुमार यादव ने कानूनी कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफदरगंज कोतवाली के कोतवाल अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा सुधीर यादव ने बताया कि दिव्यांशु अपनी मां के साथ होली के लिए कपड़े खरीदने बाजार गया था। बाबा मुनेश्वर यादव ने कहा कि सूचना मिलने पर जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनके पोते की मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रमजान के तीसरे रोजे पर बढ़ी रौनक:मस्जिदों में हुई नमाज-तरावीह और इफ्तार, अकीदतमंदों ने अदा किया फातिहा
    Next Article
    ईदगाह चौराहा पर एक महीने में 3 बार धंसी सड़क:कानपुर में अब 100 मीटर का गड्डा हुआ, 25 मकानों के गिरने का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment