Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में मेडिकल स्टोर पर इलाज में लापरवाही का आरोप:इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने शिकायत की

    16 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद 35 वर्षीय मोहम्मद असलम की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुढ़ानापुर गांव निवासी मोहम्मद असलम को सोमवार शाम पेट में दर्द हुआ था। परिजन उन्हें सूरतगंज स्थित फिदा मेडिकल स्टोर पर लेकर गए। परिजनों के अनुसार, मेडिकल स्टोर पर असलम को एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें बाराबंकी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही असलम ने दम तोड़ दिया। मृतक के साले इम्तियाज और अन्य परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। देखें, 3 तस्वीरें… सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक अपने पीछे पत्नी रेशमा और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्याम नारायण सिंह दैवीय आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष:विधान परिषद सचिवालय ने 2026-27 के लिए समिति का गठन किया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में तीन लोगों को सांप ने डसा:युवक व दो महिलाएं लोहिया अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment