Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में तीन लोगों को सांप ने डसा:युवक व दो महिलाएं लोहिया अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी

    16 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद में सोमवार शाम को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन व्यक्तियों को सांप ने डस लिया। तीनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। शमशाबाद थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय काजल सोमवार शाम शौच के लिए जा रही थीं, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अब तक उन्हें एंटी-वेनम स्नेक की आठ डोज लगाई जा चुकी हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र की 50 वर्षीय ज्ञानवती अपने घर में काम कर रही थीं, जब उन्हें सांप ने डसा। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए, जहां उनका उपचार चल रहा है। देखें, 2 तस्वीरें… मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर पूर्वी निवासी 40 वर्षीय अनिल सोमवार शाम भैंस चराकर खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। उन्हें भी गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सांप के डसने के कुल 10 मरीज पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में मेडिकल स्टोर पर इलाज में लापरवाही का आरोप:इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने शिकायत की
    Next Article
    प्रमुख सचिव को अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी:लखनऊ में 24 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment