Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ- 3 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब फेयर:20 कंपनियों में 2,780 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और IBM-1M1B फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त को मेगा जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगने वाले इस जॉब फेयर में 20 निजी कंपनियां 2,780 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,200 से 35,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार रोजगार मेले में डीडी सिनेमाज, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, नायका एफएमसीजी, मॉडप्रो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पॉलीमेडीक्योर लिमिटेड, श्री साई पावर एंड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, आईएनईएल पावर सिस्टम्स, प्रीमियर प्लाज्मोटेक, रैंडस्टैड, लेंसकार्ट, साटा विकास इंडिया, जय भारत मारुति, टाटा मोटर्स, आईसीएस फूड सर्विसेज, टेलीपरफॉर्मेंस, नियोक्ता फाइनेंशियल सर्विसेज, मेगा माइंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, युवाशक्ति फाउंडेशन और आयरन माउंटेन सहित 20 कंपनियां हिस्सा लेंगी। सबसे ज्यादा 500 पदों पर भर्ती मेले में श्री साई पावर एंड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती करेगी। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नायका एफएमसीजी 250-250 पदों, आयरन माउंटेन, प्रीमियर प्लाज्मोटेक और रैंडस्टैड 200-200 पदों, मॉडप्रो इंजीनियरिंग, आईएनईएल पावर सिस्टम्स और जय भारत मारुति 150-150 पदों पर भर्ती करेंगी। वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पॉलीमेडीक्योर लिमिटेड, साटा विकास इंडिया और टाटा मोटर्स 100-100 पदों पर भर्ती करेंगी। डीडी सिनेमाज, लेंसकार्ट, आईसीएस फूड सर्विसेज, टेलीपरफॉर्मेंस, नियोक्ता फाइनेंशियल सर्विसेज, मेगा माइंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और युवाशक्ति फाउंडेशन में 50-50 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई-बीटेक और UG पास अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निशुल्क रहेगा रोजगार मेला अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। साथ ही, अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी लेकर मेले में पहुंचना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है और भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सिपाही ने पंखे से लटककर जान दी:बैरक में टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया; ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में डूब गया था
    Next Article
    मुरादाबाद में बुर्कानशी युवती को किस करके भागा युवक...CCTV:पीड़िता बोली- उसने मुझे पीछे से दबोचा मैं कांप उठी; कड़ी सजा मिलनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment