Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राह्मण मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के बाहर पोस्टर:प्रयागराज माघ मेले की घटना पर राजधानी में उबाल, सीएम से कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य के संगम स्नान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचने की कथित घटना के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ गया है। राजधानी लखनऊ में इस मुद्दे पर पोस्टर वार छिड़ गया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। माघ मेले की घटना ने पकड़ा तूल प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के संगम स्नान को लेकर उत्पन्न विवाद ने अचानक राजनीतिक रंग ले लिया। इस दौरान कुछ ब्राह्मण बटुकों के साथ अभद्रता हुई और उनकी चोटी खींची गई। इस घटना के सामने आते ही प्रदेश भर में नाराज़गी देखने को मिल रही है। राजधानी में पोस्टर वार घटना के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों के जरिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि रामतीर्थ वार्ड के भाजपा लखनऊ महानगर के वार्ड अध्यक्ष देवांश पाण्डे ने यह पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में ब्राह्मण समाज के सम्मान की बात करते हुए मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ब्राह्मण सम्मान पर बढ़ी बयानबाज़ी इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे कानून-व्यवस्था से जोड़ रहे हैं, तो वहीं सत्तापक्ष के नेताओं का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठनों ने भी इस मामले को गंभीर बताया है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी:1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, 36 एकड़ में बना पंडाल, 1200 बसें लगीं
    Next Article
    अस्सी vs दो दीवाने सहर मेंः तापसी पन्नू की कोर्टरूम थ्रिलर से टकराई मृणाल-सिद्धांत की रोमांटिक ड्रामा, पहले दिन कौन रहा आगे?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment