Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजेश पाठक के घर के बाहर तारों में लगी आग:एबीसी लाइन और इंटरनेट केबल जलने लगे, ब्रॉडबैंड कंपनी को नोटिस जारी

    11 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास के बाहर बुधवार रात अचानक बिजली के तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट के कारण एबीसी लाइन और इंटरनेट केबल में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। घटना रात करीब आठ बजे की है। आग लगने से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि बिजली के खंभों पर इंटरनेट केबलों का गुच्छा लटका हुआ था। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। संबंधित ब्रॉडबैंड कंपनी को नोटिस जारी कर अवैध केबल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मलिहाबाद में ट्रांसफार्मर फॉल्ट से बिजली संकट मलिहाबाद के टिकरीखुर्द उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की लीड में आग लगने से बुधवार दोपहर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे से शुरू हुई समस्या के चलते शाम तक क्षेत्र में बिजली की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान रहे। उपभोक्ताओं के मुताबिक दोपहर से शाम तक मुश्किल से डेढ़ घंटे ही सुचारु रूप से बिजली मिल सकी। फैजुल्लागंज, दाउदनगर, चिनहट समेत शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU- पथरी मरीजों को कागजों पर दी कैंसर की दवा:एक मरीज को डाले 5 स्टेंट, यूरोलॉजी के बाद अब 7 विभागों में कराया जाएगा ऑडिट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूनम मित्तल हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment