Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूनम मित्तल हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पूनम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी मृतका पूनम मित्तल का पड़ोसी बताया जा रहा है। 1 जून को अंबेहटा कस्बे में कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आज शाम तक पूरे हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। घटना नकुड़ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… सूर्या हत्याकांड के बाद 10 प्रतिशत दुकानें खुलीं: गाजियाबाद में पुलिस प्रशासन अलर्ट, तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के 7 दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, अब 10 से 15 प्रतिशत दुकानें खुलने लगी हैं। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार सूर्या के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि असद के पिता समेत 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बकरीद के दिन (28 मई) 17 वर्षीय सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया। इसके बाद साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। आरोप है कि मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर की युवती की कराई 2 शादियां: हरियाणा, राजस्थान के लड़कों ने संबंध बनाया, गर्भपात कराया, तीसरी शादी से पहले भागी गोरखपुर में 20 वर्षीय युवती दलालों के झांसे में फंस गई, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। युवती ने गांव के ही 3 लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर चौरी चौरा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से करा दी गई। शादी के बाद वह कुछ समय तक ससुराल में रही, लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद उसकी राजस्थान के एक युवक से दूसरी शादी करा दी गई। आरोप है कि उस युवक ने भी उसका शोषण किया। गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने के बाद उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद दलाल उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही युवती वहां से भाग निकली। पीड़िता गोरखपुर पहुंची और गांव की दो महिलाओं, हरियाणा व राजस्थान में शादी करने वाले युवकों समेत दलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… ताजमहल के रॉयल गेट से गिरा पच्चीकारी का पत्थर: नीचे खड़े पर्यटक बाल-बाल बचे, एएसआई ने शुरू की जांच आगरा के ताजमहल में बुधवार को मुख्य रॉयल गेट से पच्चीकारी में लगा संगमरमर का एक सजावटी पत्थर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। यह पत्थर वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए बनाई गई रैंप के पास गिरा, जहां उस समय पर्यटक मौजूद थे। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्मारक कर्मी और सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर पत्थर गिरने की वजह पुराना मसाला कमजोर होना और समय के साथ संरचना का क्षतिग्रस्त होना माना जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर किया हमला, चेहरे से मांस नोंचा; हालत गंभीर फर्रुखाबाद में गुरुवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर हमला कर उसका मांस नोच लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ की राय दिए। मामला जहानगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजेश पाठक के घर के बाहर तारों में लगी आग:एबीसी लाइन और इंटरनेट केबल जलने लगे, ब्रॉडबैंड कंपनी को नोटिस जारी
    Next Article
    संभल दंगे- मारे गए शख्स के परिवार को जमीन दी:1978 में हत्या करके कुएं में लाश फेंक दी थी, मंत्री ने पोते को सौंपे कागजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment