Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के संयुक्त नगर आयुक्त बने संतोष कुमार यादव:मयंक यादव मुरादाबाद भेजे गए, पूजा का लखनऊ तबादला

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में नगर निकायों के 47 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में बरेली नगर निगम के तीन अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव को मुरादाबाद और उप नगर आयुक्त पूजा को लखनऊ भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर निगम में तैनात संयुक्त नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव को बरेली भेजा गया है। बरेली से दो अधिकारी बाहर, एक नए अधिकारी की तैनाती शासन के आदेश के मुताबिक, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव को नगर निगम मुरादाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं, उप नगर आयुक्त पूजा को नगर निगम लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर नगर निगम में संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर तैनात संतोष कुमार यादव अब बरेली नगर निगम में संयुक्त नगर आयुक्त का काम संभालेंगे। इन शहरों में भी बदले अधिकारी तबादला सूची में प्रदेश के कई बड़े नगर निगमों और नगर पालिकाओं के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अपर नगर आयुक्त: अवनीन्द्र कुमार को गाजियाबाद से लखनऊ, अनिल कुमार को मथुरा-वृंदावन से अलीगढ़, मृत्युंजय को सहारनपुर से प्रयागराज, रोली गुप्ता को झांसी से मुरादाबाद, सुमित कुमार को अयोध्या से मथुरा-वृंदावन और अजीत कुमार को मुरादाबाद से अलीगढ़ भेजा गया है। संयुक्त नगर आयुक्त: निशा मिश्रा को मुरादाबाद से लखनऊ, कृष्ण चन्द्र को वाराणसी से पडरौना, संगीता कुमारी को शाहजहांपुर से कानपुर, विकास सेन को प्रयागराज से शाहजहांपुर और संजय कुमार शुक्ला को नवाबगंज से अयोध्या भेजा गया है। उप नगर आयुक्त: विकास कुमार को सीतापुर से आगरा, स्वर्ण सिंह को रायबरेली से लखीमपुर, अमित कुमार सिंह को अलीगढ़ से वाराणसी, सरिता सिंह को आगरा से मथुरा-वृंदावन, मनोज कुमार सिंह को वाराणसी से हाथरस और रश्मि भारती को लखनऊ से झांसी भेजा गया है। सहायक नगर आयुक्त और EO के भी तबादले सहायक नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। इनमें सुरेंद्र प्रताप को गोरखपुर से मिर्जापुर, बृजेश कुमार को आजमगढ़ से रामपुर, अवधेश कुमार को महोबा से ललितपुर, संजय कुमार गौतम को अतरौली से नवाबगंज, दिनेश कुमार विश्वकर्मा को ललितपुर से सहारनपुर और इंद्रपाल सिंह को पिलखुआ से मैनपुरी भेजा गया है। इसके अलावा संजय कुमार को लखीमपुर से सीतापुर, गोवालाल को मिर्जापुर से मंझनपुर, सौरभ नाथ को अयोध्या से खलीलाबाद, गौरव कुमार को झांसी से बुलंदशहर, शिल्पा कुमारी को लखनऊ से कन्नौज और नवनीत संखवार को प्रयागराज से महोबा भेजा गया है। अश्वनी कुमार को बुलंदशहर से लखनऊ, अशोक प्रिय गौतम को आगरा से बागपत, मनोज कुमार रस्तोगी को बड़ौत से बलिया, इंद्र विजय को वाराणसी से सुल्तानपुर, दीप शिखा पांडेय को प्रयागराज से वाराणसी और प्रमिता को बहराइच से रायबरेली भेजा गया है। वहीं, विनोद कुमार को फर्रुखाबाद से हमीरपुर, विद्यासागर को कानपुर से प्रयागराज, अनुज कौशिक को मथुरा-वृंदावन से महराजगंज, हेमराज को हमीरपुर से फर्रुखाबाद, दुर्गेश्वर त्रिपाठी को रामपुर से लखनऊ, निहाल चन्द्र को फिरोजाबाद से भिनगा और अखिलेश त्रिपाठी को प्रयागराज से बहराइच भेजा गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी सूचना शासन और नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ को भी देने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विद्यार्थियों ने जानी अवध की सांस्कृतिक विरासत:म्यूजियम में नवाबी परंपराएं देखीं, साहित्य महोत्सव में समझी प्रशासनिक व्यवस्था
    Next Article
    लखनऊ में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment