Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 55 साल की महिला की मौत हो गई। महिला एक दिन पहले भर्ती हुई थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल से उन्हें चरक हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने वर्मा हॉस्पिटल में हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामला पारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम का है। हंगामे की 2 तस्वीर… एक दिन पहले पथरी की समस्या पर कराया था भर्ती काकोरी थाना क्षेत्र के मौदा गांव निवासी किसान चंद्रपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी जमुना देवी, पांच बेटे दीपू, पवन, विशाल, दिनेश, सुनील और पांच बेटियां है। परिजनों के मुताबिक, जमुना देवी को पित्त की थैली में पथरी थी। उन्हें शुक्रवार दोपहर वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। हालत गंभीर होने पर दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जमुना देवी का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम करीब 6:30 बजे अस्पताल से उन्हें चरक हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को करीब 7 बजे उनकी मौत की जानकारी दी गई। इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य कार्ड से इलाज करने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले करीब आठ हजार रुपये की जांच कराई गई। उन्होंने ऑपरेशन और इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने 112 पर भी कॉल किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के संयुक्त नगर आयुक्त बने संतोष कुमार यादव:मयंक यादव मुरादाबाद भेजे गए, पूजा का लखनऊ तबादला
    Next Article
    कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:बदायूं में पिता के साथ दावत से बाइक पर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment