Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 29 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 30 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी दोपहर की गर्मी परेशान कर रही है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ बनने के बाद उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के बरेली के लिए जारी पूर्वानुमान में 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। आज 31 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान बरेली में सोमवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। 27 और 28 अक्टूबर को भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 30 अक्टूबर को बरेली में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के बाद दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और समय में बदलाव संभव है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में बदल गया। इसके 27 अक्टूबर तक और प्रबल होकर 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करते समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी मौसम संबंधी पूर्वानुमान में 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 31 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में बारिश का असर अपेक्षाकृत सीमित रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीलाड्रम वाले मकान की चाभी हुई गुम:ताला तोड़कर खोला जाएगा कमरा, सौरभ के परिवार ने सामान लेने से किया इंकार
    Next Article
    किसान मोर्चा का स्वागत समारोह:बालमुकुंद शुक्ला के स्वागत में कानपुर बुंदेलखंड कार्यालय पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment