Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 38 स्थानों पर जलेगा रावण:हार्टमैन ग्राउंड में 55 फीट का पुतला बनाया गया, 700 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में मंगलवार को दशहरे पर 38 स्थानों पर रावण दहन और मेले का आयोजन होगा। शहर में सबसे ऊंचा 55 फीट का रावण हार्टमैन रामलीला ग्राउंड में जलाया जाएगा। यहां कुंभकर्ण और मेघनाद के 50-50 फीट के पुतले भी तैयार किए गए हैं। वहीं, मॉडल टाउन स्थित विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में 50 फीट के रावण का दहन होगा। 459 साल पुरानी है रामलीला की परंपरा बरेली की रामलीला करीब 459 साल पुरानी बताई जाती है। इसकी शुरुआत चौधरी तालाब से होती है और समापन हार्टमैन रामलीला ग्राउंड में होता है। मुगल शासन, अंग्रेजों के दौर और कोरोना काल के बावजूद यह परंपरा जारी रही। दशहरे के मुख्य मेले में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा में तैनात रहेंगे 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, सभी 38 स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 8 पुलिस उपाधीक्षक, 35 निरीक्षक, 155 उपनिरीक्षक, 516 मुख्य आरक्षी और आरक्षी के साथ पीएसी की 2 कंपनियां तैनात रहेंगी। प्रेमनगर में सबसे ज्यादा 9 जगह रावण दहन थानावार व्यवस्था के अनुसार, प्रेमनगर में सबसे ज्यादा 9 स्थानों पर रावण दहन होगा। बारादरी में 7 और इज्जतनगर में 5 स्थानों पर पुतले जलाए जाएंगे। कोतवाली, कैंट, सुभाषनगर, सिरौली, बहेड़ी और भोजीपुरा में 2-2 स्थानों पर, जबकि सीबीगंज, आंवला, भमौरा, नवाबगंज और फतेहगंज पश्चिमी में 1-1 स्थान पर रावण दहन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में छात्र से मारपीट,दो दिन बाद 4 पर FIR:कोचिंग सेंटर के पास की थी मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
    Next Article
    नवरात्रि की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग से ढके दिशा सूचक:राहगीर भटक रहे, दुकानदारों से बार-बार रास्ता पूछ रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment