Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग से ढके दिशा सूचक:राहगीर भटक रहे, दुकानदारों से बार-बार रास्ता पूछ रहे लोग

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में नवरात्र की धूम के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहर में जगह-जगह शुभकामनाओं वाले होर्डिंग लगा दिए हैं। ये होर्डिंग अब सड़कों और गलियों से निकलकर दिशा सूचकों तक पहुंच गए हैं। फुलवरिया से नदेसर जाने वाले मार्ग से लेकर मलदहिया, सिगरा और लहुराबीर चौराहे तक कई जगह होर्डिंग के कारण रास्तों की जानकारी ढक गई है। दिशा सूचकों पर रास्ते साफ दिखाई नहीं देने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई लोग गलत दिशा में चले जाते हैं और काफी दूर पहुंचने के बाद उन्हें अपनी गलती का पता चलता है। ऐसे में उन्हें दुकानदारों और स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि शुभकामनाओं के होर्डिंग लगाने के लिए दूसरी जगहों का इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि दिशा सूचकों पर रास्तों की जानकारी स्पष्ट दिखाई दे। देखिए तस्वीरें… रास्ता भटकने के बाद पता चलता है गलत दिशा में जा रहे राहगीरों के मुताबिक, दिशा सूचकों पर रास्तों की जानकारी होर्डिंग से ढक जाने के कारण कई बार सही रास्ते का पता नहीं चल पाता। ऐसे में वे अनजाने में गलत दिशा में निकल जाते हैं। काफी दूर जाने के बाद जब किसी से रास्ता पूछते हैं, तब पता चलता है कि वे गलत रास्ते पर आ गए हैं। इससे उनका समय बर्बाद होता है और बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदार बोले- बार-बार रास्ता पूछते हैं लोग सड़क किनारे दुकानदारों का कहना है कि दिशा सूचकों पर रास्तों की जानकारी नहीं दिखने से राहगीर उनसे बार-बार रास्ता पूछने पहुंचते हैं। इससे उन्हें दुकान के काम के बीच लोगों को रास्ता बताने के लिए समय निकालना पड़ता है। दुकानदारों के मुताबिक, यदि दिशा सूचकों पर रास्तों की जानकारी स्पष्ट दिखाई दे, तो राहगीरों को भटकना नहीं पड़ेगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी और दुकानदारों को भी बार-बार रास्ता बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुभकामनाएं अपनी जगह, रास्ता दिखाना भी जरूरी नवरात्र के दौरान राजनीतिक दलों के नेता होर्डिंग के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, राहगीरों का कहना है कि दिशा सूचकों का मकसद लोगों को सही रास्ता बताना है। जब इन पर लगे होर्डिंग रास्तों की जानकारी ही ढक देंगे, तो लोगों को परेशानी होना तय है। लोगों का कहना है कि शुभकामना संदेशों के लिए दूसरी जगहों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दिशा सूचकों पर रास्तों की जानकारी साफ दिखाई देनी चाहिए, ताकि शहर में आने-जाने वाले लोगों को सही रास्ता खोजने में दिक्कत न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 38 स्थानों पर जलेगा रावण:हार्टमैन ग्राउंड में 55 फीट का पुतला बनाया गया, 700 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
    Next Article
    अलीगढ़ में मकान के विवाद में पिता से मारपीट:अदालत जाते समय भी धमकी देने का आरोप,एसएसपी के निर्देश पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment