Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में डिलीवरी बॉय ने आत्मदाह करने की कोशिश:जिला अस्पताल में भर्ती, बाइक थाने से नहीं मिली तो उठाया आत्मघाती कदम

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में रात करीब साढ़े 10 बजे एक डिलीवरी बॉय ने थाने के अंदर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे डिलीवरी बॉय को जैसे ही बारादरी थाना के पुलिसकर्मियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। फौरन उसकी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत निवासी 32 साल का अक्षय कश्यप डिलीवरी बॉय है और बरेली में कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहता है। रात 12 बजे की घटना अक्षय कश्यप ने रात करीब साढ़े 10 बजे थाना बारादरी परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे उसका पेट, पीठ, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका आरोप है कि उसकी बाइक थाना बारादरी में खड़ी है, वो बाइक लेने के लिए कई चक्कर थाने के काट चुका हैं लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली। बाइक न मिलने के कारण उसका डिलीवरी देने का काम रुक गया है जिस वजह से उसे काफी परेशानी हो रही है। जिससे आहत होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। सोमवार को बाइक से हुआ था एक्सीडेंट अक्षय सोमवार रात करीब 8 बजे गंगापुर में डिलीवरी देने आया था। वहां उसकी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी जिसमें उसने चाभी लगाकर छोड़ दी थी। इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास सागर उसकी बाइक को लेकर भागने लगा। उसने आकाश नाम के एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गया। मौके पर पहुंची बारादरी थाने की पुलिस अक्षय की बाइक को थाने ले आई। जिस वजह से अक्षय काफी परेशान है। इंस्पेक्टर ने दी जानकारी बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि अक्षय की बाइक थाने में ही खड़ी है। उसको ये बताया गया था कि अगर एक्सीडेंट के मामले में कोई शिकायत नहीं हुई तो बाइक एक-दो दिन में मिल जाएगी। और अगर शिकायत होती है तो कोर्ट से छुड़वानी पड़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सैकड़ों परिवारों के आशियाने पर संकट:गभाना तहसील में बिना जांच सीलिंग में दर्ज की 60 साल से बनी आबादी, लेखपाल सस्पेंड
    Next Article
    लखनऊ में मंचित नाटक ‘सीता वनवास’:दर्शकों को भावुक किया, सामाजिक मूल्यों पर केंद्रित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment