Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने मांगी रंगदारी:ऑडियो वायरल: बोला-'मूंछ मुंडवा दूंगा', पुलिस प्रशासन को चुनौती, 'मैं जिम्मेदारी लेता हूं, कल ही खुलवा दूंगा स्पा सेंटर'

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग होने के बाद अब वसूली का खेल शुरू हो गया है। बजरंग दल से निष्कासित और जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर का एक 17 मिनट 31 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में ऋषभ और उसका साथी आशु यादव एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए पैसे मांग रहे हैं। ऋषभ खुद को कैफे कांड का मुख्य आरोपी बताकर अपना खौफ दिखा रहा है और कह रहा है कि बिना उसकी मर्जी के शहर में कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें …. स्टिंग के नाम पर वसूली: वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे पैसे वायरल ऑडियो में आरोपी ऋषभ ठाकुर दावा कर रहा है कि उसने ही स्पा सेंटर पर लड़के भेजकर स्टिंग करवाया था। अब वह संचालिका से कह रहा है कि अगर सोशल मीडिया से वीडियो हटवाना है और स्पा दोबारा खुलवाना है, तो 'खर्चा-पानी' देना होगा। आशु यादव नाम का युवक ऑडियो में कह रहा है, "मुझ पर 11 और ऋषभ पर 8 मुकदमे हैं, ये ऐसे ही नहीं लगे हैं। 11 बजे से पहले चीज (पैसे) हाथ में होनी चाहिए, तभी काम होगा।" पुलिस प्रशासन को चुनौती: 'मैं जिम्मेदारी लेता हूं, कल ही खुलवा दूंगा ऑफिस' आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस प्रशासन को भी ताक पर रख रहे हैं। ऑडियो में आरोपी कह रहा है कि उसकी अधिकारियों से बात हो गई है और वह खुद खड़े होकर स्पा सेंटर खुलवाएगा। उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसके रहते स्पा पर कोई आ जाए तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। आरोपी लगातार संचालिका पर दबाव बना रहा है कि पहले पेमेंट करो, उसके बाद ही वीडियो हटेगा और काम शुरू होगा। संगठन ने झाड़ा पल्ला: हिमांशु पटेल ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस पूरे मामले पर हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल, जिन्होंने स्पा सेंटरों का स्टिंग किया था, उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निकाला जा चुका है। ऋषभ पहले से ही जिला बदर है और संगठन की आड़ में बदनामी कर रहा है। हिमांशु पटेल ने पुलिस पर भी सवाल उठाए कि शिकायत के बावजूद स्पा सेंटरों में चल रहे गलत कामों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे रंगदारी मांगने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट:30°C तक पहुंच सकता है पारा, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोत्तरी
    Next Article
    सहारनपुर में हत्या के शक में खोदाई की, निकले पिल्ले:आंगन से बदबू उठने पर मोहल्ले के लोगों ने की थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment