Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में करंट लगने से मजदूर की मौत:पहचान पत्र न मिलने पर शव मोर्चरी में रखा गया

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में एक मकान की मरम्मत करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मकान मालकिन और उनकी बहन मजदूर को जिला अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिला, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। यह घटना शराफत मियां की दरगाह के पास बताई जा रही है। मकान मालकिन महक सवा पुत्री स्वर्गीय मेहताब मियां ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है और वे चार बहनें हैं। मकान की एक दीवार की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी काम के लिए उनकी बहन गुलरेश कुतुबखाना स्थित मजदूर अड्डे से राजमिस्त्री और मजदूर लेकर आई थीं। मकान पर काम के दौरान मजदूर दीवार की मरम्मत कर रहा था। तभी दीवार के पास से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगने के बाद मजदूर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। महक सवा और गुलरेश उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गईं, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पहचान के लिए उसकी जेब की तलाशी ली गई, लेकिन उसमें न तो मोबाइल फोन मिला और न ही कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज। इस कारण देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई थी और उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी:चारबाग समेत प्रमुख स्टेशनों पर GRP अलर्ट, संदिग्धों की निगरानी तेज
    Next Article
    कानपुर के वर्टिकल गार्डन बदहाल:दीवारों से गायब हुए पौधे, सुंदर बनाने की जगह बदसूरत कर रहे दीवारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment