Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी:चारबाग समेत प्रमुख स्टेशनों पर GRP अलर्ट, संदिग्धों की निगरानी तेज

    4 hours ago

    1

    0

    स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चारबाग रेलवे स्टेशन समेत लखनऊ के सभी प्रमुख स्टेशनों पर GRP ने निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। GRP और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगी। असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है। महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुराने अपराधियों के सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर GRP ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। पुराने हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित कर उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमें उनके घरों पर पहुंचकर सत्यापन भी कर रही हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और फुटपाथों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कई स्थानों पर सादी वर्दी में जवान भी निगरानी करेंगे। ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। मॉक ड्रिल से परखी जा रही तैयारी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए GRP के सभी थानों को मॉक ड्रिल और ओआरटी (ऑपरेशनल रिस्पॉन्स टीम) के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों के बीच संवाद और समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की रणनीति भी तैयार की जा रही है। चारबाग, गोमतीनगर, आलमबाग, लखनऊ सिटी और डालीगंज रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना GRP लखनऊ के अधिकारी शाहिद मिर्जा के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए 112 या स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों से संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:दोनों पैर में लगी गोली, घेराबंदी देखकर पुलिस पर झोंका फायर
    Next Article
    बरेली में करंट लगने से मजदूर की मौत:पहचान पत्र न मिलने पर शव मोर्चरी में रखा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment