Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के वर्टिकल गार्डन बदहाल:दीवारों से गायब हुए पौधे, सुंदर बनाने की जगह बदसूरत कर रहे दीवारें

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर की दीवारों को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम की ओर से बनाए गए वर्टिकल गार्डन अब बदहाली का शिकार हैं। दीवारों पर लगाए गए प्लास्टिक के गमलों में कहीं पौधे गायब हैं तो कहीं सूख चुके हैं। देखरेख के अभाव में हरियाली के लिए बनाए गए ये गार्डन अब खुद नगर निगम की लापरवाही की तस्वीर दिखा रहे हैं। निगम की अपनी बिल्डिंग का गार्डन ही बदहाल मरियमपुर अस्पताल के पास नगर निगम के जोन-6 कार्यालय की दीवार पर बना वर्टिकल गार्डन इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। कार्यालय की दीवार पर लगे ज्यादातर गमले खाली पड़े हैं। कई गमलों में पौधे सूख चुके हैं। जिस दीवार को हराभरा और आकर्षक बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया था, वह अब उपेक्षा का शिकार नजर आ रही है। खास बात यह है कि यह वर्टिकल गार्डन नगर निगम के जोनल कार्यालय की अपनी बिल्डिंग पर बना है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब निगम अपने कार्यालय की दीवार पर बने गार्डन की ही नियमित देखरेख नहीं कर पा रहा है तो शहर के दूसरे स्थानों पर बनाए गए वर्टिकल गार्डन की स्थिति क्या होगी। लाल इमली चौराहे पर भी गमले खाली शहर के प्रमुख लाल इमली चौराहे पर बनाया गया वर्टिकल गार्डन भी बदहाल हो चुका है। दीवार पर लगे गमलों से पौधे गायब हैं। कई जगह केवल खाली गमले नजर आ रहे हैं। गार्डन में पौधों को पानी देने के लिए लगाए गए पाइप भी टूटे पड़े हैं। इससे साफ है कि पौधों की नियमित सिंचाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हरियाली के नाम पर बनी दीवारें अब बदसूरत शहर की दीवारों को खूबसूरत बनाने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वर्टिकल गार्डन तैयार किए गए थे। लेकिन रखरखाव के अभाव में अब यही गार्डन दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के बजाय उन्हें बदसूरत कर रहे हैं। खाली प्लास्टिक के गमले, सूखे पौधे और टूटे पाइप इन गार्डन की मौजूदा स्थिति बयां कर रहे हैं। नियमित रखरखाव किया जाए शहर के लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से इन वर्टिकल गार्डन के रखरखाव पर नियमित ध्यान दिया जाए तो इन्हें दोबारा हरा-भरा किया जा सकता है। फिलहाल इनकी बदहाली शहर में हरियाली बढ़ाने की योजनाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में करंट लगने से मजदूर की मौत:पहचान पत्र न मिलने पर शव मोर्चरी में रखा गया
    Next Article
    IRCTC कराएगा दो ज्योतिर्लिंगों के साथ महेश्वर-मांडू की सैर:लखनऊ में 20 सितंबर को शुरू होगा 5 दिवसीय हवाई टूर पैकेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment