Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स एक साथ:शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए जायरीनों को परोसा जा रहा शाकाहारी भोजन,ड्रोन से निगरानी

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक ही समय पर कांवड़ यात्रा और 108वां उर्स-ए-आला हजरत चल रहा है। दोनों आयोजनों की तारीखें करीब होने के कारण प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी। लेकिन प्रशासन ने विवाद की जगह संवाद का रास्ता अपनाया। आयोजकों, धर्मगुरुओं और कांवड़ समितियों के साथ लगातार बातचीत की गई। इसका असर यह हुआ कि दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे हैं। 6 से 8 अगस्त तक चल रहे उर्स में देश-विदेश से 10 लाख से अधिक जायरीनों के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सेवाओं के भी इंतजाम किए हैं। पहले बातचीत, फिर बदली उर्स की तारीख प्रशासन ने उर्स से पहले आला हजरत परिवार, आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं। कांवड़ यात्रा और उर्स की तारीखें एक-दूसरे के करीब होने के कारण दोनों पक्षों से लगातार संवाद किया गया। डीएम अविनाश सिंह के मुताबिक, सभी पक्षों के सहयोग और संवेदनशीलता से उर्स की तारीखों में दो दिन का बदलाव किया गया। उन्होंने इसे बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी विश्वास की मिसाल बताया। श्रावण को देखते हुए लंगरों में शाकाहारी भोजन उर्स आयोजकों ने भी सकारात्मक पहल की है। श्रावण मास को देखते हुए उर्स के दौरान सभी लंगरों में जायरीनों के लिए पूरी तरह शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के मुताबिक, यह आयोजकों की स्वैच्छिक पहल है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि आपसी संवाद और सामाजिक समरसता की भावना से लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में हर स्तर पर निगरानी उर्स और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। उर्स क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ड्रोन और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों के जरिए निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस का पूरा फोकस यह सुनिश्चित करना है कि उर्स में आने वाला हर जायरीन और कांवड़ यात्रा में शामिल हर श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि उर्स आयोजकों, कांवड़ समितियों और आम लोगों का प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी आपसी विश्वास के कारण दोनों बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई डीएम ने अधिकारियों को अफवाहों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन आयोजकों और धर्मगुरुओं के संपर्क में है। सुरक्षा के साथ यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था की भी लगातार निगरानी की जा रही है। सीएम ने भी की प्रशासन की तैयारियों की सराहना जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उर्स के शांतिपूर्ण आयोजन और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण संचालन केवल सरकारी व्यवस्थाओं का परिणाम नहीं है। इसमें आयोजकों, धर्मगुरुओं, कांवड़ समितियों और आम नागरिकों के सहयोग की भी अहम भूमिका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 4 दिनों में 12 घर बाढ़ में बहे:गंगा नदी का कटान हो रहा तेज, 13 और मकानों पर मंडरा रहा खतरा
    Next Article
    मथुरा के चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को हवन-पूजन:श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में जल्द फैसला आने के लिए प्रार्थना की जाएगी, साधु-संत होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment