Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को हवन-पूजन:श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में जल्द फैसला आने के लिए प्रार्थना की जाएगी, साधु-संत होंगे शामिल

    9 hours ago

    1

    0

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार देर शाम वृंदावन के गोशाला नगर स्थित ललितकुंज में संतों, धर्माचार्यों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की चिंतन बैठक हुई। इसमें वर्तमान परिस्थितियों, प्रशासन से हुई बातचीत और कानून-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 9 अगस्त को कार सेवा के बजाय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन और यज्ञ किया जाएगा। प्रशासन से बातचीत के बाद लिया निर्णय बैठक में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कार सेवा की घोषणा 4 जुलाई को की गई थी। इसके बाद देशभर के संत-महापुरुषों से संपर्क कर अभियान के लिए समर्थन और आशीर्वाद लिया गया। पिछले एक महीने से 9 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी लगातार संवाद हुआ। संत समाज का उद्देश्य है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर किसी तरह का व्यवधान न हो। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, कानून-व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए पिछले पांच दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठकों और बातचीत के बाद वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया गया। 9 अगस्त को होगा हवन-पूजन बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त की सुबह 9 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पौराणिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन और यज्ञ किया जाएगा। इसमें न्यायिक प्रक्रिया में जल्द निर्णय होने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर होने और विपक्षी पक्ष में सद्बुद्धि व सकारात्मक विचार आने की प्रार्थना की जाएगी। संत समाज से बातचीत के बाद तय होगी नई तारीख अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने धर्माचार्यों और संत-महापुरुषों से विचार-विमर्श के बाद कार सेवा की नई तारीख घोषित करने का आश्वासन दिया है। बैठक में कहा गया कि सभी संत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन और निर्णय का सम्मान करेंगे। नई तारीख तय होने के बाद इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। बैठक में ये संत रहे मौजूद बैठक में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद, महंत राधाप्रसाद जू महाराज महामंडलेश्वर, मोहनी बिहारी महाराज महामंडलेश्वर, सुरेशानंद महाराज, धर्मरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, स्वामी अतुल कृष्ण महाराज, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदित्य नंद गिरी महाराज और आचार्य बद्रीश समेत कई संत मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स एक साथ:शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए जायरीनों को परोसा जा रहा शाकाहारी भोजन,ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 8 सेमी दूर:मौसम सामान्य, अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार; 33°C रहा अधिकतम तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment