Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पकड़ी 275 किलो खराब पनीर:सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, 1.45 लाख का माल नष्ट कराया

    2 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। चार टीमों ने मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी नष्ट कराई गई। वहीं बदायूं से बरेली आ रही वैन से 275 किलो खराब पनीर पकड़ा गया। पूरे पनीर को मौके पर नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत करीब 65,760 रुपए बताई गई है। गंदगी के बीच तैयार हो रही थी मिठाई डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जांच की। ग्राम नदोसी मेन रोड स्थित वीरपाल अंकुर स्वीट्स पर टीम पहुंची तो वहां सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर समेत अन्य सामग्री से दूध की लौज, बर्फी, सोहनपापड़ी और रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। अधिकारियों को यहां साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। मिठाइयां अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और रखी जा रही थीं। टीम ने दूध की लौज, सोहनपापड़ी, रसगुल्ले और बर्फी के नमूने भी लिए। 490 किलो मिठाई कराई नष्ट खाद्य विभाग ने मौके पर 140 किलो दूध की लौज नष्ट कराई। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए थी। इसके अलावा 350 किलो बर्फी भी नष्ट कराई गई, जिसकी कीमत करीब 49 हजार रुपए बताई गई। अधिकारियों के अनुसार जनस्वास्थ्य को देखते हुए अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी मिठाई को नष्ट कराया गया। कई दुकानों से लिए सैंपल अभियान के दौरान सूफीटोला स्थित चुन्ने एंड संस स्वीट्स से पेठा और बर्फी के नमूने लिए गए। मुरारपुरा स्थित दिनेश कुमार पेठा से भी पेठा और बर्फी के सैंपल लिए गए। पीरबहोड़़ा स्थित माई च्वाइस स्वीट्स से खोया और लड्डू के नमूने लिए गए। छोटे लाल लस्सी भंडार से बर्फी का सैंपल लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैन में मिला 275 किलो खराब पनीर 23 अगस्त की मध्यरात्रि में पुलिस के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बदायूं से बरेली आ रही एक वैन को रोका। जांच के दौरान उसमें करीब 275 किलो पनीर मिला। पनीर की हालत बेहद खराब थी और उसमें दुर्गंध आ रही थी। उसे अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। टीम ने पनीर का नमूना लेने के बाद पूरा 275 किलो पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत 65,760 रुपए बताई गई है। त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राहुल सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के अनुसार बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीमें मिठाई, खोया, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करेंगी। मिलावट या साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पूर्व बार अध्यक्ष के चैंबर पर मारपीट, VIDEO:क्लाइंट ने साथियों के साथ लात घूंसों से पीटा, लिपिक ने दी तहरीर
    Next Article
    कानपुर RTO में सीनियर क्लर्क समेत 15 पर FIR:11 एजेंट अरेस्ट, 12 घंटे से रेकी कर रही थी क्राइम ब्रांच, कच्चे पर्चें पर लाखों का हिसाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment