Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सौम्या पांडेय बनी BDA की उपाध्यक्ष:कामकाज की समीक्षा की, पहले दिन ही अवैध निर्माणों पर सख्ती के दिए संकेत

    1 day ago

    1

    0

    बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की नई उपाध्यक्ष आईएएस सौम्या पांडेय ने पदभार संभालते ही कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी। देर शाम रामगंगा नगर स्थित बीडीए कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पूरे दफ्तर का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई नई उपाध्यक्ष ने पहले ही दिन अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं अवैध निर्माण या प्लॉटिंग पाई गई तो संबंधित स्थानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। साथ ही भू-माफियाओं और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी। विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार सौम्या पांडेय ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने रामगंगा नगर विकास योजना और रामायण वाटिका जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लंबित कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि शहर का सुनियोजित और तेज विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। पारदर्शिता और जनसुविधा पर जोर निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख कक्ष का भी मुआयना किया और रिकॉर्ड प्रबंधन की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कौन हैं सौम्या पांडेय? प्रयागराज की रहने वाली 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय अपनी सख्त और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की थी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बेस्ट ऑफिसर का सम्मान मिला था। कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं सौम्या पांडेय को बीडीए उपाध्यक्ष के साथ-साथ आरएफसी बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से शहर में विकास कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिता-पुत्री की मौत:अमरोहा में कई वाहन टकराए, मासूम समेत एक दर्जन घायल; चंडीगढ़ लौट रहा था परिवार
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में परीक्षा के लिए विशेष यातायात व्यवस्था:रविवार को भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कई मार्गों पर डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment