Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में विधवा महिला के घर पर दबंगों का धावा:दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर महिला का गला दबाया

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में सोमवार शाम को एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर एक विधवा महिला के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसके घर की दीवार तोड़कर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव भी किया गया। अकेला देख घर में घुसे हमलावर, अपहरण का प्रयास पीड़िता सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर नरेश गुप्ता अपने बेटों जतिन उर्फ काले, रोहित, आकाश, सीमा गुप्ता और 10-12 अज्ञात हमलावरों के साथ उसके घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि जतिन और उसके साथियों ने उसे पकड़कर मारपीट की और गला दबाकर अपहरण करने की कोशिश की। तमंचा तानकर दी धमकी, दीवार गिराकर शुरू किया कब्जा सुनीता देवी के मुताबिक, जब उन्होंने विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर नरेश गुप्ता ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। दबंगों ने महिला पर जान से मारने की नीयत से पथराव किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर पीड़िता ने देखा कि आरोपी उसके घर की दीवार तोड़कर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे थे। किसी तरह जान बचाकर महिला ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। पूरे परिवार को जान का खतरा, दहशत में ग्रामीण पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि विपक्षी बेहद शातिर और आपराधिक किस्म के लोग हैं। इस घटना के बाद से सुनीता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RPF ने फेयरवेल देकर ट्रैकर डॉग 'तूफान' को विदा किया:झांसी में हुई पार्टी में दूसरे डॉग भी आए, अधिकारियों ने परोसा मनपसंद खाना, मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
    Next Article
    लखनऊ क्लब मैनेजर की थार गाड़ी में तोड़फोड़:गाड़ी के शीशे तोड़े, फायरिंग की; मैनेजर ने जताई रंजिश की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment