Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के बाद जगह–जगह धंसी सड़कें:बाकरगंज में बिल्डिंग गिरने का खतरा, अशोक नगर में 4 जगह धंसी सड़क और पीरोड भी बेहाल

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मानसून की बारिश ने नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कें और नाले पहली ही बारिश में ढह गए। शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं सड़क धंस गई तो कहीं नाले बैठ गए। हालात ऐसे हैं कि दुकानदारों और राहगीरों के सामने हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अफसर अब भी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई तक सीमित हैं। गुरूवार को दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने पड़ताल की जिसमें नगर निगम के भष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। बाकरगंज में जेपी पैलेस को कराया गया खाली सबसे गंभीर मामला बाकरगंज स्थित जेपी पैलेस के पास सामने आया, जहां डॉट नाला धंसने से मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ गया। खतरे को देखते हुए पूरी बिल्डिंग खाली करानी पड़ी। फिलहाल शटरिंग लगाकर कटाव रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि अगर समय रहते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया होता तो क्या यह नौबत आती? पीरोड में सड़क धंसने से राहगीरों को हो रही दिक्कतें पीरोड स्थित हरासहाय पीजी कॉलेज के सामने सड़क धंस जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। दिनभर इस रास्ते पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और वाहन गुजरते हैं, लेकिन गड्ढे के कारण वाहनों को बचाकर निकालना पड़ रहा है, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बन रही है। लोगों ने नगर निगम अफसरों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। अशोक नगर में डर के साय में दुकानदार, डाला ताला वहीं अशोक नगर की 80 फीट रोड पर पिछले कई दिनों से बना गड्ढा अब विशाल गड्ढा में बदल चुका है। नगर निगम ने इसे भरने के बजाय सिर्फ पन्नी डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली। डर के कारण आसपास के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। दुकानदार अंशुल बताते हैं कि गड्ढा छोटा था, तभी सीएम पोर्टल और नगर आयुक्त से शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने इसकी मरम्मत नहीं की। अब कटाव मकानों तक पहुंचने लगा है और पार्किंग की समस्या भी हो गई है। अशोक नगर में हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा अशोक नगर पोस्ट ऑफिस के बाहर, सेंट फ्रांसिस स्कूल के गेट और डॉक्टर अनूप अवस्थी की क्लीनिक के सामने भी करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि सड़क धंसने के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नगर निगम के दावों की खुली पोल हैरानी की बात यह है कि महज अशोक नगर के आधा किलोमीटर के दायरे में ही 4 जगह सड़कें धंस गईं। इससे साफ है कि नाला सफाई, सीवर लाइन और सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई। दुकानदार दलबीर सिंह ने कहा कि पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? अगर जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो अगली बारिश किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से मौसम साफ, खिली धूप:उमस से है राहत, दिन में बारिश के आसार, 34°C तक रह सकता है तापमान
    Next Article
    भाजपा पार्षद के पति के गुर्गों ने ट्रांसपोर्टर को पीटा:गर्भवती पत्नी को मारी लात, अबॉर्शन हुआ; मुकदमा वापस न लेने पर पिटाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment