Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षद के पति के गुर्गों ने ट्रांसपोर्टर को पीटा:गर्भवती पत्नी को मारी लात, अबॉर्शन हुआ; मुकदमा वापस न लेने पर पिटाई का आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    पनकी में भाजपा पार्षद पति के गुर्गों ने ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। बीच–बचाव में गर्भवती पत्नी के पेट में आरोपियों ने लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें पार्षद पक्ष के कुछ लोग युवक के बाल पकड़ कर घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने और मकान न बेचने की खुन्नस में पार्षद पति ने 6 जुलाई की सुबह 8:30 बजे वारदात को अंजाम दिलवाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे पीड़ित पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा और सारे साक्ष्य पेश किए। जिसके बाद आनन फानन में पनकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ट्रांसपोर्टर ने लगाया जबरन मकान खरीदने का आरोप पनकी पड़ाव निवासी ट्रांसपोर्टर निर्मल गौतम ने बताया कि वार्ड-53 संरायमीता के भाजपा पार्षद नित्या बाजपेई के ससुर उनका मकान जबरन खरीदना चाहते हैं, मकान न बेचने पर पार्षद पति आशीष बाजपेई ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसपर उन्होंने जनवरी में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पार्षद पति काफी समय से मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। मुकदमा वापस लेने के लिए मोहल्ले में रहने वाले महेंद्र नाथ भी कुछ समय पहले उनके पास आए थे। मना करने पर खुन्नस रखने लगे, बताया कि 6 जुलाई की तड़के महेंद्र नाथ, उसका बेटा सोनू, विकास व दीपू उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और घसीटकर घर ले गए, जहां करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। बीच बचाव में आई 2 माह की गर्भवती पत्नी आरती को भी आरोपियों ने लात–घूंसों से पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हालत में ट्रांसपोर्टर को बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने फर्जी छेड़खानी की तहरीर दी, लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद होने से आरोप निराधार साबित हुए। गुरुवार दोपहर पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पत्नी व 6 साल के बेटे रेयांश के साथ पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलने पहुंचा, जिसपर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते ही आनन–फानन में पनकी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महेंद्र उसके बेटे सोनू, विकास व दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के बाद जगह–जगह धंसी सड़कें:बाकरगंज में बिल्डिंग गिरने का खतरा, अशोक नगर में 4 जगह धंसी सड़क और पीरोड भी बेहाल
    Next Article
    2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग सुसाइड किया:कानपुर में 1 साल से लिवइन में थे दोनों, मरने के बाद भी लिपटे मिले; परिजन बोले- मर्डर हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment