Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटेन गुलामी प्रथा के लिए माफी मांग सकता है:मुआवजा देने से इनकार किया; 400 साल चला लोगों को गुलाम बनाने का कारोबार

    21 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के मुताबिक उनका देश अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाकर बेचने के लिए माफी मांगने पर विचार कर रहा है। बर्नहम ने शुक्रवार को ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' में छपे एक लेख में यह लिखा। उन्होंने गुलामी से प्रभावित देशों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग को खारिज कर दिया है। ब्रिटेन करीब 400 साल तक अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाकर बेचता रहा। अब बर्नहम का कहना है कि ब्रिटेन इस मुद्दे पर गुलामी से प्रभावित देशों और संगठनों से बातचीत शुरू करेगा। PM ने लिखा- पुराने अपराधों के लिए आज की पीढ़ी जिम्मेदार नहीं बर्नहम ने लिखा है कि आज के ब्रिटिश नागरिकों को उन गलतियों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, जो सैकड़ों साल पहले हुई थीं। उस समय के अपराधों में आज के लोगों की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन इसके बजाय गरीब कॉमनवेल्थ देशों की कर्ज चुकाने में मदद कर सकता है। इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की अगुवाई में एक योजना शुरू करने की बात कही गई है। इसके तहत गरीब देशों को कर्ज चुकाने के लिए ज्यादा समय और कम ब्याज देने की कोशिश होगी। ब्रिटेन इन देशों को साफ ऊर्जा अपनाने में भी मदद करेगा। ब्रिटेन ने 32 लाख अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाया ट्रांसअटलांटिक स्लेव ट्रेड डेटाबेस के मुताबिक, ब्रिटेन ने करीब 32 लाख अफ्रीकी लोगों को अटलांटिक महासागर पार ले जाकर गुलाम बनाया था। भारत से भी 20 लाख मजदूरों को काम के लिए विदेश भेजा गया गुलामी खत्म होने के बाद ब्रिटेन ने अपने उपनिवेशों में मजदूरों की कमी पूरी करने के लिए भारत से लोगों को दूसरे देशों में भेजना शुरू किया। इस व्यवस्था को इंडेंचर्ड लेबर सिस्टम कहा जाता था। 1838 से 1917 के बीच करीब 20 लाख भारतीयों को कैरेबियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका जैसे ब्रिटिश उपनिवेशों में काम करने के लिए भेजा गया। इनमें से कई मजदूरों को काम की सही शर्तें नहीं बताई गईं। वहां उनसे खेतों और बागानों में कम मजदूरी पर काम कराया जाता था। शशि थरूर बोले- भारत में हुए अत्याचारों के लिए भी माफी मांगे ब्रिटेन कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर ने बर्नहम के बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने x पर लिखा कि ब्रिटेन को सिर्फ गुलामी के लिए नहीं, बल्कि भारत में किए गए अत्याचारों और लूट के लिए भी माफी मांगनी चाहिए। थरूर ने 'द हिंदू' से कहा कि भारत में हुई लूट, तबाही और लोगों की मौतों के लिए ब्रिटेन का अब तक माफी नहीं मांगना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भारत को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई भी रकम काफी नहीं होगी, लेकिन ब्रिटेन को अपनी गलतियां स्वीकार करनी चाहिए। थरूर पहले भी सुझाव दे चुके हैं कि ब्रिटेन भारत को 200 साल तक हर साल एक पाउंड का प्रतीकात्मक मुआवजा दे। उनका कहना है कि यह रकम से ज्यादा अपनी ऐतिहासिक गलतियों को स्वीकार करने का मामला है। किंग चार्ल्स ने माना- अतीत में लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स इन दिनों कैरेबियाई देशों के दौरे पर हैं। कॉमनवेल्थ बैठक से पहले उन्होंने बहामास में कहा कि अतीत में लोगों को बहुत दुख झेलना पड़ा और उनके साथ अन्याय हुआ। हालांकि, उन्होंने इसके लिए औपचारिक माफी नहीं मांगी। ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस ने कहा है कि माफी मांगने का फैसला वहां की चुनी हुई सरकार को करना है। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने बर्नहम के बयान का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कैरेबियाई देश गुलामी के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग जारी रखेंगे। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में भारत के ट्रांजिट कॉरिडोर का विरोध: विपक्षी नेता बोले- देश की जमीन भारत को नहीं देंगे; गंगा जल समझौते का भी विरोध बांग्लादेश में भारत के ट्रांजिट कॉरिडोर का विरोध हो रहा है। विपक्षी नेता नाहिद इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की जमीन भारत को नहीं दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प का 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' पर मानहानि केस खारिज:जज बोले- दलीलें बेबुनियाद; रिपोर्ट में ट्रम्प और एपस्टीन के बीच संबंध होने का दावा किया गया था
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विपक्ष की संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पास; उमर के खिलाफ 24 MLA; आजम जेल से छूटते ही गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment