Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विपक्ष की संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पास; उमर के खिलाफ 24 MLA; आजम जेल से छूटते ही गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताया है। जम्मू-कश्मीर में सीएम उमर अब्दुल्ला के खिलाफ उनके विधायक एकजुट हुए हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए सपा नेता आजम खान को जेल से छूटते ही ED ने कैसे गिरफ्तार किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. SIR के खिलाफ आज विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली। 2. भारत Vs न्यूजीलैंड का पांचवा टी-20, हैमिल्टन में दोपहर 12:30 बजे से। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. खड़गे के घर विपक्ष की संसद, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास; राहुल बोले- 2024 लोकसभा चुनाव अवैध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर विपक्ष की संसद लगी। कांग्रेस सहित 19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए। यह संसद 3 घंटे 23 मिनट चली। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की। इस मॉक पार्लियामेंट में खड़गे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव लाए। CEC पर 6 आरोप लगाए गए। प्रस्ताव को सभी सांसदों ने पास कराया। राहुल बोले- 2024 लोकसभा चुनाव अवैध संसद में राहुल गांधी ने कहा कि SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। राहुल ने कहा कि उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था। पूरी खबर पढ़ें... 2. होर्मुज में हमले का नया तरीका, जहाज पर बम चिपकाया, धमाके से इंजन रूम जला, 27 भारतीय मौजूद थे होर्मुज में भारतीय क्रू सदस्यों वाले तेल टैंकर MT लुईस 1 पर हमला हुआ था। पनामा के झंडे वाले इस टैंकर के पास एक छोटी नाव पहुंची थी। नाव से आए लोगों ने जहाज के बाहरी हिस्से (हुल) पर दो लिम्पेट माइंस चिपका दीं और वहां से चले गए। घटना 27 अक्टूबर की है। माइंस चिपकाने के कुछ देर बाद दोनों में धमाका हुआ, जिससे इंजन रूम में आग लग गई। इसकी वजह से जहाज का इंजन कुछ समय के लिए बंद हो गया। हालांकि, क्रू ने आग पर काबू पा लिया और जहाज को सुरक्षित कर लिया। पहली बार लिम्पेट माइंस से सफल हमला रॉयटर्स के मुताबिक, फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज में पहली बार लिम्पेट माइंस से सफल हमला हुआ है। इससे पहले सितंबर में भी इसी तरह के विस्फोटक लगाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनमें धमाका नहीं हुआ था। पूरी खबर पढ़ें... 3. आजम को जेल के बाहर ED ने गिरफ्तार किया, बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही; 11 महीने बाद रिहा हुए थे सपा नेता आजम खान बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए, लेकिन जेल के गेट से ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया। पहले जेल के बाहर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसरों ने आजम से पूछताछ की, फिर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। ED आजम को गाजियाबाद कोर्ट में पेश करेगी। ED का आरोप है कि आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। आजम की ED अफसरों से बहस हुई: इससे पहले ED और आजम के बीच जेल के बाहर काफी देर बहस भी हुई। इस बीच आजम ने भावुक अंदाज में कहा- अब कहने को क्या है? यह मुसलमान होने की सजा है। गलती यह है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। पूरी खबर पढ़ें… 4. बुलेट ट्रेन 3.30 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी, अयोध्या और लखनऊ भी रुकेगी, पीएम ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी नई दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन एक घंटे में नई दिल्ली से आगरा और 3 घंटे 30 मिनट में वाराणसी पहुंचेगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी में बताया कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा। इसके बाद वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ 24 विधायक लामबंद, 4 दिन पहले बने चार मंत्रियों, CM के सलाहकार को हटाने की मांग जम्मू-कश्मीर में CM उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद असंतोष के संकेत हैं। पार्टी के 24 विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। दो दिन पहले 18 विधायकों ने श्रीनगर में लोलाब विधायक कैसर जमशेद लोन के घर बैठक की, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर को कैबिनेट विस्तार में बने 4 नए मंत्रियों को हटाने की मांग की। इसके साथ वे मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं। विधायकों का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के सीनियर लीडर और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। पूरी खबर पढ़ें... 6. पंजाब चुनाव: AAP के 40 कैंडिडेट घोषित, सभी मौजूदा विधायक; CM धूरी सीट से ही लड़ेंगे; जेल में बंद मंत्री को भी टिकट पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। CM भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों के इसमें नाम शामिल हैं। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में है। बैंक लोन केस में जमानत पर चल रहे जसवंत गज्जनमाजरा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। मान धूरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा सरकार की कैबिनेट के केवल दो मंत्रियों को टिकट दिया गया है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. मौसम: IMD बोला-नया तूफान 3 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा:अर्नब के असर से राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंडस्लाइड (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: बुलेट ट्रेन 3.30 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी: अयोध्या और लखनऊ भी रुकेगी, पीएम ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी (पूरी खबर पढ़ें) 3. कर्नाटक: 5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत: एक एयरलाइन क्रू मेंबर, दूसरा टेक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था; बेंगलुरु की घटना (पूरी खबर पढ़ें) 4. महाराष्ट्र: MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला: चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के ट्रांजैक्शन से परिवार को पता चला (पूरी खबर पढ़ें) 5. राजस्थान: जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत: छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब (पूरी खबर पढ़ें) 6. आंध्रप्रदेश: आंध्र में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला: क्लास में टीचर मौजूद था, आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार; गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी (पूरी खबर पढ़ें) 7. बिजनेस: विदेश में पेट्रोल बेचने पर टैक्स खत्म: डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹3 बढ़कर ₹11.50 हुई; ATF पर ₹11 टैक्स (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सवाल उठाया: कहा- क्या चोटिल खिलाड़ी की जगह ही खेलेंगे, घरेलू क्रिकेट भेजने की सलाह दी (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिजनेस: अलास्का एयर ग्रुप में 200 कर्मचारियों की छंटनी: इस साल 700 मिलियन डॉलर का नुकसान संभव, फ्यूल की बढ़ती कीमतों से बिगड़ी कंपनी की हालत (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: आजम को जेल के बाहर ED ने गिरफ्तार किया: बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही; 11 महीने बाद रिहा हुए थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दो महीने वॉलेट में पड़ा रहा लॉटरी का टिकट अमेरिका के मिशिगन राज्य का एक व्यक्ति करीब दो महीने तक लॉटरी का टिकट अपने पर्स में रखे रहा। उसे पता ही नहीं था कि उस टिकट पर करीब ₹8.8 करोड़ का इनाम निकला है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या 4 नवंबर को ईरान पर बड़ा हमला करेगा अमेरिका, 3 संकेत; इस बार ईरान कितना तैयार, आखिर ट्रम्प चाहते क्या हैं 2. जरूरत की खबर: दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा: फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी 3. आपका पैसा: दिवाली बोनस कैसे खर्च करें: कितना बचाएं, कितना खर्च करें, क्या है स्मार्ट प्लानिंग, बता रहे हैं फाइनेंशियल एक्सपर्ट 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पुलिस-आर्मी में नौकरी चाहिए तो 40 लाख में मेडल खरीदिए: डील करते खेल संघ पदाधिकारी खुफिया कैमरे में कैद; सिंडिकेट में एसोसिएशन सेक्रेटरी भी 5. राजस्थान एक्सप्लेनर: राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन: पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: जीजा-साले की झूठी कहानी के कारण फंसा घूसखोर अधिकारी: खिलौनों-किताबों के साथ छिपाया था कैश, घर में मिला था डेढ़ करोड़ का सोना 7. बिहार फाइल्स: बाहुबली बृजनाथी सिंह की AK-47 से हत्या: लाश पर गोलियां बरसाते रहे, एक ही डायलॉग-आज खत्म कर देना है इसको 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार में तेजाब-यूरिया वाला 'शाही' पनीर;रोज 5000 KG की डील: फैक्ट्री में मजदूर बनकर पहुंचे रिपोर्टर, धंधेबाज बोले-4 राज्यों में नेटवर्क; कोई पकड़ नहीं पाएगा 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: PUTA चुनाव पर विवाद, मतदान पर रोक लगाने की मांग: पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर, चुनावी अधिसूचना को चुनौती; कार्यकारिणी भंग करने पर उठाए सवाल 10. ग्राउंड रिपोर्ट: खटीमा में 2027 चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी में सीधी फाइट: CM को हराने वाले कापड़ी का फिर जीत का दावा; लोग बोले- जिसकी सरकार बने उसका विधायक हो ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन गुलामी प्रथा के लिए माफी मांग सकता है:मुआवजा देने से इनकार किया; 400 साल चला लोगों को गुलाम बनाने का कारोबार
    Next Article
    भाजपा से कम सीटें जीतकर भी सपा ने कैसे चौंकाया:MLC चुनाव का वोटिंग पैटर्न 2027 विधानसभा में भी रहा तो किसे नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment