Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे पार्टी में 16 साल के किशोर की हत्या:केक काटने के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने दीवार कूदकर बचाई आरोपी की जान

    21 minutes ago

    1

    0

    बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में सोमवार रात एक जन्मदिन समारोह की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। गांव में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में केक काटने के दौरान दो पक्षों में अचानक कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक किशोर ने दूसरे किशोर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दीवार कूदकर घर में घुसी पुलिस हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस दीवार कूद कर घर के अंदर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। वरना आरोपी की भी जान जा सकती थी। दावत में हुआ विवाद, गले पर घोंपा चाकू गोकुलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अर्जुन के भतीजे का जन्मदिन था। दावत में परिवार और गांव के लोग जुटे हुए थे, जिसमें पड़ोस का ही 16 वर्षीय विशाल कोरी भी शामिल हुआ था। जश्न के दौरान किसी बात को लेकर अर्जुन और विशाल के बीच नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच विशाल ने जेब से चाकू निकालकर अर्जुन के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम गले पर गहरा घाव लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी किशोर मौके से भाग निकला। आनन-फानन में परिजन खून से लथपथ अर्जुन को लेकर सीधे शीशगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल बरेली भेजा, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात सीओ अरुण कुमार ने बताया कि वारदात के बाद से गोकुलपुर गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में छाए बादल, सुबह हल्की सर्दी का अहसास:मानसून में 3.1MM कम बारिश, 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार
    Next Article
    वाराणसी में साइबर ठगी:पेट्रोल पंप कारोबारी को 35 लाख रुपये का लगा चूना, अकाउंटेंट को मालिक बनकर भेजा मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment