Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में छाए बादल, सुबह हल्की सर्दी का अहसास:मानसून में 3.1MM कम बारिश, 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार

    49 minutes ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है और करीब 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह गर्मी से राहत रही, जबकि तड़के हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दोपहर में कुछ देर धूप निकल सकती है, लेकिन बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सितंबर में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी मानसून खत्म होने के बाद भी आगरा में बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 12 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 11.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान एक बूंद भी नहीं गिरी। बारिश में 100% की कमी दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन में सामान्य के करीब रही बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 530.3 मिमी मानी गई, जबकि इस बार 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी पूरे सीजन में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम पानी बरसा। हालांकि, बारिश कुछ दिनों में ही तेज हुई। मानसून के बाकी दिनों में वर्षा सामान्य से कम रही। चार दिन से चल रही हवाओं का तापमान पर असर लगातार बदलते मौसम और हवा की वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के 34.2 डिग्री से 0.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। रविवार को यह 23.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को घटकर 21.5 डिग्री पर पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पग की मौत पर कुत्ते की मालकिन पर FIR:नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला और उसके पालतू कुत्ते पर किया था हमला, वीडियो हुआ वायरल
    Next Article
    बर्थडे पार्टी में 16 साल के किशोर की हत्या:केक काटने के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने दीवार कूदकर बचाई आरोपी की जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment