Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS में मेहमानों को गिफ्ट में गुडी बैग दिया:इसमें बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा; मकसद भारतीय संस्कृति से परिचय कराना

    19 hours ago

    1

    0

    BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा है। इसका मकसद मेहमानों को भारतीय संस्कृति से परिचय कराना है। दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को होगी। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने बिजनेस फोरम में स्पीच भी दी। देखिए गिफ्ट में दिए गए भारतीय प्रोडक्ट्स भारत मंडपम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल ब्रिक्स सम्मेलन में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं। यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है। पीएम मोदी ने पुतिन को तमिल किताब गिफ्ट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल के प्रसिद्ध ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवाद भेंट किया। तिरुक्कुरल तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की रचना है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिनमें नैतिक जीवन, शासन, अर्थव्यवस्था, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जुड़े विचार दिए गए हैं। तिरुक्कुरल को तमिल साहित्य की सबसे महत्वपूर्ण रचनाओं में माना जाता है। इसका कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 2026 में इसका रूसी अनुवाद भी प्रकाशित हुआ है। पुरी में रेत से बनाई ब्रिक्स नेताओं की तस्वीर ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शुक्रवार को रेत से एक खास कला बनाई। यह भारत आ रहे BRICS नेताओं के स्वागत के लिए तैयार की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के चित्र हैं। समिट पर मिसाइलों-फाइटर जेट से पहरा ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी पुतिन से गले मिले, भारत-मंडपम में मीटिंग जारी:भारत खरीद सकता है रडार की पकड़ में न आने वाला विमान, एयरस्ट्राइक में गेमचेंजिंग होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। दोनों की मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक में रक्षा सहयोग पर चर्चा अहम रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर्स के साथ करेंगे डिनर:मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल
    Next Article
    चीन में आय में असमानता बढ़ी, माओ की किताबें लोकप्रिय:नौकरी और बढ़ती स्पर्धा से परेशान जेन-जी इसे संघर्षों से निपटने का तरीका मान रहे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment