Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के कंपोजिट विद्यालयों में अब सीसीटीवी से होगी निगरानी:पढ़ाई से लेकर मिड-डे मील तक पर रहेगी नजर; पहले चरण में 3 स्कूल शामिल

    51 minutes ago

    1

    0

    सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था में बदलाव की पहल की है। स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए जिले के सभी कंपोजिट विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में कंपोजिट विद्यालय कनच, पेढ़ और धुरकरी में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद जिले के सभी कंपोजिट विद्यालयों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। सीसीटीवी के जरिए विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसमें कक्षाओं में पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और उनके समय पर आने-जाने के साथ बच्चों की हाजिरी और अनुशासन भी शामिल है। इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर करने के साथ व्यवस्थाओं में जवाबदेही बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कक्षाओं से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति पर रहेगी नजर सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्कूल में बच्चों के पहुंचने से लेकर छुट्टी होने तक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल, शिक्षकों की उपस्थिति और समयबद्धता के साथ बच्चों की उपस्थिति और अनुशासन पर भी नजर रहेगी। किसी तरह की अव्यवस्था या अचानक होने वाली घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज से वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे जरूरत पड़ने पर संबंधित मामले में कार्रवाई करना भी आसान होगा। मिड-डे मील की तैयारी और साफ-सफाई भी कैमरे में निगरानी सिर्फ पढ़ाई और उपस्थिति तक सीमित नहीं रहेगी। मिड-डे मील की तैयारी और वितरण, भोजन की साफ-सफाई और रसोईघर की स्वच्छता पर भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही और विद्यालय की संपत्तियों की सुरक्षा पर भी कैमरों के जरिए नजर रखी जा सकेगी। पहले चरण में कनच, पेढ़ और धुरकरी स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में कंपोजिट विद्यालय कनच, पेढ़ और धुरकरी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया है। इसके बाद जिले के सभी कंपोजिट विद्यालयों को सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की योजना है। इस व्यवस्था के जरिए स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी को अधिक व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि शिकायतों पर प्रभावी तरीके से नजर रखी जा सके। डीएम की पहल का उद्देश्य सिर्फ निगरानी नहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल का उद्देश्य केवल स्कूलों की निगरानी करना नहीं है। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, स्वच्छता, अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है। सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था लागू होने से स्कूलों में होने वाली गतिविधियों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसी शिकायत या घटना की स्थिति में वास्तविकता की जांच करने में भी मदद मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में 37 सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से हटाए गए:बिना नोटिस अचानक निकालने का लगाया आरोप, CM योगी से लगाई गुहार
    Next Article
    राम मंदिर में सीईओ के बाद अब नई टीम की:ज्वाइंट-डिप्टी सीईओ के नाम जल्द तय होने के संकेत, डीएमआरसी के सुदर्शन कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment