Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत:4 दिनों से मानसिक रूप से थे परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    47 minutes ago

    1

    0

    जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित गोरा चिरैया गांव में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में शोक और हड़कंप का माहौल है। गांव निवासी 70 वर्षीय संतराम प्रजापत ने अलसुबह कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, संतराम पिछले चार-पांच दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्वाभाविक हरकतें कर रहे थे। रोजाना की तरह संतराम शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वे अचानक जागे और बिना किसी को बताए गांव के एक कुएं की ओर चले गए, जहाँ उन्होंने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला शव ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भरत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी मृतक संतराम प्रजापत के तीन बेटे हैं—ठाकुर, संजय और प्रदीप। ठाकुर और प्रदीप बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि संजय गांव में रहकर खेती-किसानी और परिवार की देखभाल करते हैं। इस अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत कुएं में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विधिक जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक के पैर में गोली मारकर हत्या:परिवार ने शव रखकर लगाया जाम, आरोपियों के घर चले बुलडोजर
    Next Article
    प्रेम प्रसंग से नाराज चाचा ने भतीजे की हत्या की:रायबरेली में चाचा ने साथी संग गमछे से गला कसा; गड़े धन का लालच देकर बुलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment