Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में 37 सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से हटाए गए:बिना नोटिस अचानक निकालने का लगाया आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

    50 minutes ago

    1

    0

    मैं लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 साल से काम कम कर रही थी। और मुझे अचानक यहां से निकाल दिया गया। 8 हजार से वेतन की शुरुआत हुई थी और अब जब सैलरी बढ़ाने का मौका आया तो बिना कुछ कहे हमें यहां से निकाल दिया गया। बिना कोई नोटिस दिए ही हमें निकाला जा रहा है। पूछने पर भी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। ये कहना है भावना साहू का। LU कैंपस ने बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात भावना कैंपस में 12 सितंबर को सीएम योगी के दौरे से ठीक पहले अचानक नौकरी से निकाले जाने को लेकर बेहद आहत है। उनको कहना है कि 11 सितंबर को अचानक 37 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया। कहा गया कि कल से नहीं आना है। ऐसे में अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। सीएम योगी से लगा रहे गुहार भावना कहती है कि अब सिर्फ सीएम योगी से ही उन्हें आस है। इसलिए उन्हीं से गुहार लगा रहे है। ये कैसी नाइंसाफी हो रही है हमारे साथ। अचानक नौकरी से निकाला जा रहा है और कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि कहा जा रहा है कि मापदंड नहीं पूरे करने वालों को ही निकाला जा रहा। कहा गया कि जिनकी लंबाई 5 फिट से कम है, उन्हें नहीं रखा जाएगा पर मेरी लंबाई को 5 फिट है। बावजूद इसके निकाला जा रहा। जो गार्ड विश्वविद्यालय प्रशासन के बड़े अफसरों के परिचित उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। उनकी नौकरी बरकरार है। यही कारण है कि हम सीएम योगी से गुहार लगा रहे है। अचानक 37 लोगों को निकाला मोहम्मद अमन कहते हैं अचानक शुक्रवार को बिना कोई लिखित या नोटिस देकर हमें बताया गया है कि कल से नहीं आना है। पैसे की डिमांड की जा रही है। हम सभी हिंद फोर्स सेक्युरिटी के तहत तैनात किया गया है। 5 साल से लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में सेवा दे रहे हैं। हम लोग गरीब आदमी है, बहुत कुछ नहीं कह सकते पर ये गुहार लगाते है कि हमें भी नौकरी में ले लिया जाए। कैंपस में करीब 450 लोग इस कंपनी के तहत तैनात है, शुक्रवार को उन्हीं में से 37 को हटा दिया गया है। इस उम्र में अब कहा मिलेगी नौकरी चुन्नू सलमानी कहते है कि करीब साढ़े 4 साल से LU में तैनाती है। शुक्रवार को जब ड्यूटी खत्म होने के बाद बॉयोमेट्रिक कर साइन करने गए तो ये बताया गया कि आपकी सेवा समाप्त कर दी गई। अब कल से मत आना। कंपनी के सुपरवाइजर की तरफ से ये जानकारी दी गई। परिवार में इकलौता मैं ही कमाने वाला हूं और अब जब यहां से नौकरी चली जायेगी तो इस उम्र में और कहा नौकरी मिलेगी। कुलसचिव को पत्र लिखकर की शिकायत इस बीच गार्डों ने कुलसचिव को पत्र देकर हिंद सिक्योरिटी फोर्स पर मनमानी का आरोप लगाया है। गार्डों का कहना है कि बिना कुलसचिव की अनुमति किसी कर्मचारी को हटाने का आदेश नहीं है। इसके बावजूद एजेंसी ने अब तक कई गार्डों को हटा दिया है और करीब 60% गार्डों को हटाने की तैयारी है। गार्डों ने पत्र में बताया कि वे करीब 12 साल से विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे हैं। इस दौरान उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं हुई। एजेंसी की ओर से कहा जा रहा है कि तय मानक पूरा नहीं करने वाले गार्डों को हटाया जाएगा। गार्डों का कहना है कि वे सभी मानक पूरा करने के लिए तैयार हैं। विश्वविद्यालय में चौकीदार और अन्य पद भी खाली पड़े हैं। ऐसे में उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार दूसरे पदों पर समायोजित किया जाए। गार्डों ने कहा कि अचानक नौकरी जाने से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कुलसचिव से सभी गार्डों के हितों की रक्षा करने और नौकरी से न हटाने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग से नाराज चाचा ने भतीजे की हत्या की:रायबरेली में चाचा ने साथी संग गमछे से गला कसा; गड़े धन का लालच देकर बुलाया था
    Next Article
    सोनभद्र के कंपोजिट विद्यालयों में अब सीसीटीवी से होगी निगरानी:पढ़ाई से लेकर मिड-डे मील तक पर रहेगी नजर; पहले चरण में 3 स्कूल शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment