Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम प्रसंग से नाराज चाचा ने भतीजे की हत्या की:रायबरेली में चाचा ने साथी संग गमछे से गला कसा; गड़े धन का लालच देकर बुलाया था

    49 minutes ago

    1

    0

    रायबरेली में शिवम यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। भदोखर थाना क्षेत्र में सई नदी में मिले शिवम के शव के मामले में पुलिस ने उसके चाचा सुभाष और उसके साथी उपेंद्र अवस्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सुभाष ने बताया कि शिवम का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर वह नाराज था और उसे समाज में बदनामी का डर था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में सुभाष ने अपने साथी उपेंद्र के साथ मिलकर शिवम की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने शिवम को गड़े धन का लालच देकर सई नदी के पास बुलाया और गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 5 सितंबर को दर्ज हुई थी शिवम की गुमशुदगी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज मजरे सरायदामू निवासी सरोज कुमार यादव ने 5 सितंबर 2026 को अपने बेटे शिवम यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन शिवम का शव सई नदी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद ली। चाचा ने साथी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सुभाष ने बताया कि शिवम उसका भतीजा था। पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने शिवम पर अपनी पत्नी से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया और कहा कि इस वजह से उसकी सामाजिक बदनामी हो रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में सुभाष ने अपने साथी उपेंद्र अवस्थी के साथ मिलकर 4 सितंबर को हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शिवम को रास्ते से हटाने के लिए उसे सई नदी के पास बुलाने की साजिश रची गई। गड़े धन का लालच देकर नदी के पास बुलाया पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात दोनों आरोपियों ने शिवम को गड़े धन के बारे में बताकर अपने साथ बुलाया। उसे सई नदी के पास कोरचन्दामऊ लोधवारी पुल के नजदीक ले जाया गया। आरोप है कि वहां दोनों ने गमछे से शिवम का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को सई नदी में फेंक दिया गया। अगले दिन नदी में शिवम का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की जांच तेज कर दी। एसओजी-सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपी पकड़े मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, भदोखर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर सुभाष पुत्र स्व. सहदेव निवासी पूरे रघुराज मजरे सरायदामू और उपेंद्र अवस्थी पुत्र स्व. ईश्वरदीन निवासी कोरचन्दामऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत:4 दिनों से मानसिक रूप से थे परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    LU में 37 सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से हटाए गए:बिना नोटिस अचानक निकालने का लगाया आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment