Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल में बदलाव हुआ है। चोट के कारण वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह बाहर हो गए हैं। वहीं,एथलेटिक्स के शाहनवाज खान और निथ्या गंधे को भी टीम से हटा दिया गया है। ऋषिकांत के हटने से वेटलिफ्टिंग में भारत की पुरुष चुनौती खत्म हो गई है, जबकि एथलेटिक्स टीम अब 74 खिलाड़ियों की रह गई है। ऋषिकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट ऋषिकांत सिंह घुटने की चोट के कारण एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। 60 किग्रा वर्ग के 21 साल के ऋषिकांत को एक महीने के रिहैब की सलाह दी गई है। उन्हें जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से एक हफ्ते पहले घुटने में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल जीता था। उम्मीद थी कि वह एशियन गेम्स तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें रिहैब की सलाह दी गई। ऋषिकांत के बाहर होने से 4 महिला वेटलिफ्टर्स बचीं ऋषिकांत के बाहर होने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में सिर्फ चार महिला खिलाड़ी रह गई हैं। इनमें टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (49 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), निरुपमा देवी (61 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा) शामिल हैं। शाहनवाज चोट के बीच ट्रायल में छठे रहे 18 साल के लॉन्ग जम्पर शाहनवाज खान भी एशियन गेम्स टीम से बाहर हो गए हैं। जून में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 8.30 मीटर की छलांग लगाने वाले शाहनवाज को चोट की परेशानी थी। उन्होंने अगस्त में वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 7.84 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन गुरुवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में वह सिर्फ 7.43 मीटर कूद सके और छठे स्थान पर रहे। प्रदर्शन और मेडिकल कारणों से उन्हें टीम से बाहर किया गया। निथ्या 100 मीटर ट्रायल में नौवें स्थान पर रहीं 4x100 मीटर रिले टीम के लिए चुनी गईं निथ्या गंधे भी अब एशियन गेम्स में नहीं जाएंगी। 26 साल की निथ्या ने ट्रायल में 100 मीटर रेस 11.93 सेकंड में पूरी की और नौवें स्थान पर रहीं। उनकी जगह हारिता भद्रा को 4x100 मीटर रिले टीम में शामिल किया जा सकता है। हारिता ने ट्रायल में 11.22 सेकंड का समय निकालकर 100 मीटर रेस जीती थी। चार चोटिल एथलीटों को मेडिकल क्लीयरेंस एथलेटिक्स में कुछ खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर भी है। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हाइट जम्पर सर्वेश कुशारे, ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रावेल और 100 मीटर हर्डल्स की ज्योति याराजी को मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया है। 400 मीटर हर्डल्स के यशस पालाक्षा को भी फिट घोषित किया गया है। ये खिलाड़ी चोट के कारण इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके थे। 74 सदस्यीय एथलेटिक्स दल शनिवार को जापान जाएगा एथलेटिक्स टीम में तीन खिलाड़ियों के हटने के बाद अब 74 सदस्यीय दल शनिवार को नई दिल्ली से जापान रवाना होगा। टीम टोक्यो के पास त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में छोटा अनुकूलन शिविर लगाएगी और 21 सितंबर को आयची-नागोया पहुंचेगी। --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो जापान में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम की घोषणा 23 जून को कर दी गई थी। हालांकि, खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को एक अपडेट जारी किया, जिसमें पहले से घोषित टीम की मेंबर दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर लिया गया है। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    US ओपन फाइनल में ज्वेरेव और शेल्टन आमने-सामने होंगे:ज्वेरेव ने खाचानोव को और शेल्टन ने टियाफो को हराया,23 साल बाद अमेरिकी खिलाड़ी फाइनल में
    Next Article
    श्रीलंका लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में:पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया; रविवार को भारत से होगा खिताबी मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment