Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS Summit 2026 Delhi | नई दिल्ली में PM मोदी की मेगा बैठक, शामिल होने वाले दिग्गजों और वैश्विक उद्योगपतियों की पूरी लिस्ट

    1 hour from now

    1

    0

    भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली का प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विस्तारित ब्रिक्स संगठन और इसके सहयोगी (Partner) देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करेंगे। इस साल भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस दो दिवसीय वैश्विक महाकुंभ में बहुपक्षवाद (Multilateralism), व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, सप्लाई चेन और ग्लोबल गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर गहन मंथन होगा। BRICS के 11 पूर्ण सदस्य देश हैं - ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पुष्टि की है कि वे समिट में शामिल होंगे।18वें ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी 5 मुख्य बातें और भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं की सूची:1. दो दिवसीय कार्यक्रम का खाका12 सितंबर (शनिवार): मुख्य शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी, जिसमें ब्रिक्स के 11 पूर्ण सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।13 सितंबर (रविवार): आउटरीच प्रोग्राम और पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय सत्र का आयोजन किया जाएगा।2. BRICS के 11 सदस्य देशों से शामिल होने वाले प्रमुख नेताभारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं:शी जिनपिंग — राष्ट्रपति, चीनव्लादिमीर पुतिन — राष्ट्रपति, रूससिरिल रामफोसा — राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीकामसूद पेज़ेशकियन — राष्ट्रपति, ईरानअब्देल फतह अल-सिसी — राष्ट्रपति, मिस्रअबी अहमद — प्रधानमंत्री, इथियोपियाप्राबोवो सुबियांतो — राष्ट्रपति, इंडोनेशियाशेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान — क्राउन प्रिंस, अबू धाबी (UAE)मौरो विएरा — विदेश मंत्री, ब्राजील3. ब्रिक्स पार्टनर, आउटरीच देश और UN के शीर्ष अधिकारीसम्मेलन में आउटरीच आमंत्रितों के रूप में कई वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे:अलेक्जेंडर लुकाशेंको — राष्ट्रपति, बेलारूसकासिम-जोमार्ट टोकायेव — राष्ट्रपति, कजाकिस्तानअनवर इब्राहिम — प्रधानमंत्री, मलेशियाअनुतिन चर्नविराकुल — प्रधानमंत्री, थाईलैंडमिगुएल डियाज़-कैनेल — राष्ट्रपति, क्यूबाबोला अहमद टिनुबू — राष्ट्रपति, नाइजीरियाशवकत मिर्जियोयेव — राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तानजेसिका अलुपो — उपराष्ट्रपति, युगांडाएंटोनियो गुटेरेस — महासचिव, संयुक्त राष्ट्र (UN)4. शुक्रवार को 'BRICS बिजनेस फोरम' में पीएम मोदी का संबोधनमुख्य सम्मेलन से एक दिन पहले, शुक्रवार (11 सितंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए चीन, रूस, ब्राजील और यूएई की दिग्गज कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच रहा है:चीनी प्रतिनिधिमंडल: होउलियांग दाई (CNPC), लिन लियाओ (ICBC), मिन वान (China COSCO Shipping) सहित हुआवेई (Huawei) और अलीबाबा ग्रुप के शीर्ष अधिकारी। वैश्विक कॉरपोरेट लीडर्स: फ्रांसिस्को गोम्स नेटो (CEO, एम्ब्रेयर), गुस्तावो पिमेंटा (CEO, वेले), फुथी महानेले-डाबेंगवा (CEO, नैस्पर्स), ओलेग बेलोज़ेरोव (CEO, रशियन रेलवेज़) और अलेक्जेंडर वेद्याखिन (Sberbank)।5. अभेद्य सुरक्षा और ब्रिक्स का सफरइस बहुपक्षीय सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट, भारत मंडपम और लुटियंस दिल्ली के सभी प्रमुख होटलों में अभेद्य सुरक्षा कवच तैनात किया है। उल्लेखनीय है कि 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर ब्रिक्स का गठन किया था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका, 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और बाद में इंडोनेशिया के जुड़ने से यह समूह अब दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक शक्तिशाली वैश्विक मंच बन चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Balaghat में 30 से अधिक बच्चों की मौत पर High Court सख्त, सरकार से मांगा जवाब
    Next Article
    सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह! निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध की मांग की, नेहरू के पत्र का दिया हवाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment