Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा का 'कांशीराम फॉर्मूला': कैडर को साधने की कवायद:दलित प्रेरणा स्थल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पूर्वी यूपी पर भी नजर, बढ़ रही राजनितिक भागीदारी

    6 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशी राम की जयंती के अवसर पर रविवार को नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ उमड़ी। बसपा सुप्रीमो मायावती के आवाहन पर आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के जनपदों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान दलित प्रेरणा स्थल परिसर में बसपा कार्यकर्ताओं का जुटान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। मंच से नेताओं ने न केवल कांशीराम के सामाजिक आंदोलन और बहुजन राजनीति में उनके योगदान को याद किया, बल्कि आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली, सतवीर नगर, उत्तराखंड बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद, अखिलेश मंडल, विजय सिंह और लखमी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने और बहुजन समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद बसपा नेता लखमी सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के परिचय से हुई। इसके बाद सभी नेताओं और समर्थकों ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश की राजनीति में बहुजन समाज को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी बसपा की राजनीति की आधारशिला हैं। कैडर को कर रही मजबूत राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं था, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। लंबे समय से चुनावी चुनौतियों का सामना कर रही बसपा अब नए सिरे से अपने कैडर को सक्रिय करने में जुटी है। पूर्वी उत्तरप्रदेश को साधने की तैयारी पार्टी की रणनीति पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राजनीतिक माहौल बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने की है। इसी रणनीति के तहत नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल को कार्यक्रम के लिए चुना गया। यह स्थल बसपा की विचारधारा और बहुजन आंदोलन का प्रतीक माना जाता है। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम का सपना सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना था। राजनितिक जमीन को मिली मजबूती बसपा कार्यकर्ता उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। बसपा के इस आयोजन ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से फिर से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है और कांशीराम की जयंती के मंच से संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में पिकअप की टक्कर से बच्ची की मौत:बेला-दिबियापुर मार्ग पर हादसा, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में हल्की बूंदाबांदी, तेज हवा:मौसम में बदलाव से ठंडक बढ़ी, किसानों को फसल की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment