Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर:महिलाओं की मुफ्त स्क्रीनिंग, विशेषज्ञों ने शुरुआती जांच के महत्व पर दिया जोर

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी की ओर से गंगाचरण अस्पताल के सभागार में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन विद्यार्थी ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ ब्रेस्ट सर्जन डॉ. नवनीत कौर ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच की आवश्यकता और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। डॉ. कौर ने महिलाओं को नियमित रूप से स्वयं जांच (सेल्फ एग्जामिनेशन) करने और समय-समय पर मेडिकल जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी और झिझक के कारण कई महिलाएं शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। शिविर के दौरान महिलाओं की निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. परमेंद्र महेश्वरी, अशोक अवस्थी और शैलेंद्र सक्सेना सहित सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी पार्टी ने मनाई कांशीराम जयंती:कार्यकर्ताओं ने PDA को संगठित करने का संकल्प लिया
    Next Article
    टिकैत का संभल सीओ को जवाब...अपने देश की चिंता करें:अमरोहा में कहा- ईंधन की कमी नहीं, अफवाहों से लोग बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment